भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती CNG ऑटोमैटिक कारों की लिस्ट जानें. टाटा टियागो, टिगोर और पंच जैसी गाड़ियों के वेरिएंट्स, फीचर्स, माइलेज और ऑन-रोड एक्सपीरियंस की पूरी जानकारी.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 23 Aug 2026 03:14 PM (IST)

भारत की सबसे सस्ती सीएनजी ऑटोमैटिक कारें
ऑटोमोबाइल मार्केट अब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. जिसके चलते अब गाड़ी खरीदने वालों को कई ढेरों ऑप्शन मिल रहे हैं. इन दिनों सीएनजी और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का कॉम्बिनेशन तेजी से डिमांड में आया है. पहले के समय में सीएनजी कारों में केवल मैन्युअल गियरबॉक्स का ही विकल्प मिलता था जिसकी वजह से ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने की भारी झंझट बनी रहती थी. लेकिन अब कंपनियों ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है.
बता दें कि, कंपनियों ने अपने पोर्टफोलियो में ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ सीएनजी ऑटोमैटिक वेरिएंट पेश करके मार्केट में तहलका मचा दिया है. अगर आप भी शहर के भारी ट्रैफिक और जाम से परेशान हैं और एक ऐसी कार तलाश रहे हैं जो जेब पर हल्की पड़े और चलाने में भी सुपर कम्फर्टेबल हो तो यह नया सेगमेंट सिर्फ आपके लिए ही बना है. चलिए जानते हैं भारत में बिकने वाली देश की सबसे सस्ती सीएनजी ऑटोमैटिक कारों के बारे में.
टियागो सबसे किफायती सीएनजी ऑटोमैटिक कार
आपको बता दें कि, बजट सेगमेंट में ऑटोमैटिक सीएनजी का मजा लेने के लिए टाटा टियागो iCNG AMT सबसे पहला और सबसे सस्ता जरिया बनकर उभरी है. इस हैचबैक में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो एएमटी गियरबॉक्स के साथ मिलकर बेहद स्मूथ ड्राइव देता है.
टियागो की सबसे खास बात इसकी ट्विन-सिलेंडर तकनीक है जिससे सीएनजी सिलेंडर लगने के बाद भी बूट स्पेस में काफी जगह बच जाती है. करीब 28 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देने वाली यह कार सिटी ड्राइविंग के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: कम बजट में चाहिए Diesel कार? इन 5 मॉडल्स पर डालें नजर
टाटा टिगोर भी है लिस्ट में
वहीं, अगर आपकी जरूरत थोड़ी बड़ी है और आपको ज्यादा बूट स्पेस वाली एक प्रीमियम सेडान कार पसंद है. तो टाटा टिगोर iCNG AMT पर नजर डाली जा सकती है. यह भारतीय बाजार की इकलौती कॉम्पैक्ट सेडान है जो फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के अनोखे मेल के साथ बेची जा रही है.
टियागो की तरह इसमें भी ट्विन-सिलेंडर तकनीक दी गई है जिससे लंबे सफर पर जाते समय सामान रखने में कोई दिक्कत नहीं आती. इसका केबिन बेहद शांत और कम्फर्टेबल है जो रोजाना के सफर को बेहद आरामदायक बना देता है.
टाटा पंच ऑटोमैटिक सीएनजी का तड़का
इसके अलावा माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में राज करने वाली टाटा पंच भी अब सीएनजी एएमटी वेरिएंट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. जो लोग थोड़ी ऊंची और मस्कुलर लुक वाली गाड़ी पसंद करते हैं उनके लिए पंच iCNG AMT सबसे बेहतरीन विकल्प बन चुकी है.
इसमें हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और प्रीमियम केबिन जैसे फीचर्स मिलते हैं. सीएनजी मोड पर भी इसका एएमटी गियरबॉक्स बिना किसी लैग के गियर बदलता है जिससे चढ़ाई या ट्रैफिक में गाड़ी चलाना बेहद आसान हो जाता है.

निसान मैग्नाइट का भी है जलवा
आपको बता दें कि, भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट ने किफायती CNG कार खरीदारों के लिए बड़ा दांव खेला है. मैग्नाइट अब देश की सबसे सस्ती CNG AMT कार के तौर पर सामने आई है और इसे Visia, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna Plus समेत कुल पांच CNG AMT वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. जिनकी ऑन-रोड कीमत करीब 7.83 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये तक जाती है.
यह भी पढ़ें: EV पर शिफ्ट हो रहे ग्राहक? Harrier की बिक्री ने चौंकाया

About the author हिमांशु सिंह
हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.
ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.
हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.
काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.
Read More
Published at : 23 Aug 2026 03:14 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola