Sep 01, 2026 06:18 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

रेनो आने वाले दिनों में 5 नई SUVs और MPVs लॉन्च कर सकती है। इनमें ट्राइबर और काइगर के CNG मॉडल से लेकर डस्टर हाइब्रिड और नई 7-सीटर बोरियल एसयूवी तक शामिल हैं।

रेनो बोरियल
केवल
₹7,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
रेनो (Renault) भारत में कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले दिनों में 5 नई SUVs और MPVs लॉन्च कर सकती है। इनमें ट्राइबर और काइगर के CNG मॉडल से लेकर डस्टर हाइब्रिड और नई 7-सीटर बोरियल एसयूवी तक शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 6.73 - 9.99 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
₹ 7.79 - 15.04 लाख
₹ 13 - 26.01 लाख
Renault Triber Turbo
ट्राइबर को जल्द ही नया 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो काइगर में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन करीब 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क देता है। मौजूदा ट्राइबर के नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के मुकाबले यह काफी ज्यादा पावरफुल होगा, जो 71 hp और 96 Nm का आउटपुट देता है। शुरुआत में ट्राइबर टर्बो को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लाया जा सकता है। जबकि, बाद में ऑटोमैटिक ऑप्शन भी आ सकता है।
Renault Triber Turbo CNG
ट्राइबर का ज्यादा खास वर्जन टर्बो सीएनजी होगा। टेस्टिंग के दौरान देखी गई कार पर टर्बो और सीएनजी दोनों बैज नजर आ चुके हैं। नए Renault Group Entry Platform (RGEP) पर जाने के बाद ट्राइबर में ड्यूल-सिलेंडर CNG सेटअप दिया जा सकता है, जिसे कार के फ्लोर के नीचे लगाया जाएगा। इससे सीएनजी सिलेंडर के कारण बूट स्पेस कम नहीं होगा। फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वर्जन को सितंबर-अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसमें वही 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन इस्तेमाल होने की उम्मीद है। हालांकि, CNG मोड में पावर और टॉर्क के डीटेल अभी सामने नहीं आए हैं। शुरुआत में इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है।
Renault Kiger Turbo CNG
काइगर को भी RGEP प्लेटफॉर्म के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। मौजूदा काइगर में इस्तेमाल होने वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन करीब 100 PS और 160 Nm का आउटपुट देता है। नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव ड्यूल CNG सिलेंडर होंगे, जिन्हें फ्लोर के नीचे लगाया जाएगा। इससे बूट स्पेस को ज्यादा नुकसान नहीं होगा और ग्राहकों को कम रनिंग कॉस्ट का फायदा मिलेगा। टर्बो-पेट्रोल और सीएनजी का यह कॉम्बिनेशन काइगर को अपने सेगमेंट में अलग पहचान दे सकता है।
Renault Duster Hybrid
रेनो अपनी नई डस्टर को स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी पेश करेगी। इसका लॉन्च दिवाली 2026 के आसपास होने की उम्मीद है। डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.4 kWh बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स वाला E-Tech हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है। इसका कंबाइन्ड आउटपुट करीब 160 bhp होगा। डिजाइन के मामले में यह रेग्युलर डस्टर जैसी ही रह सकती है।
Renault Boreal
रेनो के अपकमिंग लाइनअप में सबसे बड़ी SUV Boreal होगी। यह डस्टर के एक्सटेंडेड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड 3-रो, 7-सीटर एसयूवी होगी और इसे 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। इसकी कीमत 13 लाख रुपये से 23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। बोरियल की लंबाई करीब 4.56 मीटर, व्हीलबेस लगभग 2.7 मीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस करीब 213 mm हो सकता है। इसमें नॉर्मल सीटिंग कॉन्फिगरेशन में करीब 586 लीटर का बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है। पावर के लिए इसमें 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो करीब 156-160 bhp और 270 Nm पैदा करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल सकते हैं। भविष्य में इसका हाइब्रिड वर्जन भी लाया जा सकता है।
