Commercial Van: फोर्स की लग्जरी वैन अर्बेनिया डीलक्स में एडवांस फीचर्स, जानें इंजन कैपेसिटी - Haribhoomi

Published on 25 जुल॰ 2026

Commercial Van: फोर्स मोटर्स ने नई फोर्स अर्बेनिया डीलक्स वैन को लग्जरी इंटीरियर, एडवांस फीचर्स और 5 साल की वारंटी के साथ होटल, कॉर्पोरेट और टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार की है।

Force Urbania Deluxe

अर्बेनिया का नया Urbania Deluxe वेरिएंट लॉन्च

  • Published: 25 Jul 2026, 07:05 PM IST
  • Last Updated: 25 Jul 2026, 07:05 PM IST

Commercial Van: कमर्शियल वाहन निर्माता फोर्स मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय अर्बेनिया का नया Urbania Deluxe वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम वैन नई जेनरेशन के शेयर्ड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और खासतौर पर लग्जरी स्टाफ ट्रांसपोर्ट, होटल, एयरपोर्ट और प्रीमियम पैसेंजर मोबिलिटी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

प्रीमियम फीचर्स से भरपूर
Force Urbania Deluxe में पहले के मुकाबले अधिक प्रीमियम केबिन और आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसमें लेदरेट सीटें, वुड फिनिश फ्लोरिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट नेविगेशन, रिवर्स कैमरा और वॉयस अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा वैन में 16-इंच अलॉय व्हील, पावर्ड स्लाइडिंग फुटस्टेप, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, सभी यात्रियों के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और बेहतर केबिन कम्फर्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

सुरक्षा का भी पूरा ध्यान
सुरक्षा के लिहाज से Urbania Deluxe में सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, एयरबैग, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मर्सिडीज-आधारित दमदार डीजल इंजन
नई Urbania Deluxe में 2.6-लीटर Mercedes-Benz सोर्स्ड डीजल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 100 kW (करीब 136 hp) की अधिकतम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान दमदार ड्राइविंग अनुभव मिलता है।

कीमत और सीटिंग विकल्प
Force Motors ने Urbania Deluxe को तीन अलग-अलग व्हीलबेस विकल्पों में पेश किया है। इसे 8-सीटर, 9-सीटर और 16-सीटर (ड्राइवर सहित) कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है।

इस प्रीमियम वैन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28.70 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इसके साथ 5 साल या 5 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है। वहीं, सेंसर सिस्टम पर 3 साल की अतिरिक्त वारंटी भी ग्राहकों को मिलेगी।

(मंजू कुमारी)