Sep 01, 2026 12:24 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

CPL में सोमवार 31 अगस्त को शिमरोन हेटमायर का बवंडर देखने को मिला। उन्होंने इस लीग के इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी। इस पारी में उन्होंने चौके और छक्कों का अंबार लगा दिया।

CPL शिमरोन हेटमायर
CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग के 2026 के सीजन के 22वें मुकाबले में शिमरोन हेटमायर के बल्ले से बवंडर देखने को मिला। उन्होंने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के किसी भी गेंदबाज पर रहम नहीं खाया। उन्होंने इस टी20 लीग के इतिहास के सबसे तेज शतक भी जड़ दिया, क्योंकि उनसे कम गेंदों में किसी अन्य गेंदबाज ने सीपीएल में सेंचुरी नहीं जड़ी। हां, ये बात जरूर है कि उनसे पहले उनके बराबर गेंदों में शतक जरूर इस लीग में लगा है। इस पारी में शिमरोन हेटमायर ने चौके और छक्कों की बारिश कर डाली।
गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलते हुए शिमरोन हेटमायर ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। बारिश के कारण यह मैच बाद में 16-16 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में 5 विकेट खोकर 185 रन गयान की टीम ने बनाए, जिसमें से 111 रन अकेले शिमरोन हेटमायर के बल्ले से आए। उन्होंने 43 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्कों की मदद से इतनी विशाल पारी खेली। इस दौरान उन्होंने महज 40 गेंदों में शतक पूरा किया, जो इस लीग के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। उनके अलावा इस पारी में उनकी टीम की तरफ से कोई 30 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका था।
इन खिलाड़ियों ने भी 40-40 गेंदों में जड़ा है शतक
कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अब संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज हो गया है। शिमरोन हेटमायर से पहले आंद्रे रसेल और टिम साइफर्ट ऐसा कर चुके हैं। रसेल ने साल 2018 में 40 गेंदों में शतक जड़ा था, जबकि पिछले साल साइफर्ट ने इतनी ही गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचाई थी। 40 से कम गेंदों में कोई भी खिलाड़ी इस लीग में शतक तक नहीं पहुंच सका है।
मैच की बात करें तो डकवर्थ लुईस मेथड के अनुसार 16 ओवर में 182 रनों का टारगेट था, लेकिन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम 172 रन ही 7 विकेट खोकर 16 ओवर में बना सकी और मुकाबला 9 रनों के अंतर से हार गई। इस मैच में हीरो शिमरोन हेटमायर ही थे, जिन्होंने शतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। गयाना अमेजन वॉरियर्स की यह सीजन लगातार चौथी जीत है और टीम 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है। पहले स्थान पर इस सीजन एंटीगा एंड बारबाडोस फालकन्स है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaur
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट