CTET 2026 करेक्शन विंडो खुली, नए और पुराने कैंडिडेट्स 10 सितंबर तक आवेदन में कर सकते हैं बदलाव

Published on 7 सित॰ 2026

CTET 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) सितंबर 2026 की करेक्शन विंडो खोल दी है. सीबीएसई ने CTET सितंबर 2026 की करेक्शन विंडो दूसरी बार खोली है. बीते दिनों सीबीएसई ने CTET सितंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की थी, जिसके पूरे होने के बाद सीबीएसई ने CTET सितंबर 2026 के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है, जिसके तहत 10 सितंबर तक कैंडिडेट्स अपने CTET सितंबर 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. इस अवधि तक नए और पुराने (जिन्होंने पहले 11.05.2026 से 10.06.2026 तक चली प्रक्रिया में आवेदन किया था) कैंडिडेट्स अपने CTET सितंबर 2026 आवेदन फाॅर्म में सुधार कर सकते हैं.

आइए, जानते हैं कि CTET सितंबर 2026 आवेदन फाॅर्म में कैसे सुधार किया जा सकता है. जानते हैं कि CTET सर्टिफिकेट कहां मान्य होता है. इस संबंध में पूरा मामला विस्तार से जानते हैं.

ऑनलाइन कर सकते हैं करेक्शन

CTET सितंबर 2026 आवेदन फाॅर्म में सुधार ऑनलाइन किया जा सकता है. कैंडिडेट्स निर्धारित तारीख तक CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने-अपने करेक्शन विंडो में सुधार कर सकते हैं.

ऐसे कर सकते हैं सुधार

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध CTET सितंबर 2026 करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलेगा, कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स अपलोड करनी होंगी.
  • लॉगिन डिटेल्स अपलोड करते हुए सबमिट पर क्लिक करें, एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा.
  • एप्लीकेशन फॉर्म चेक करें. जरूरत होने पर संभावित बदलाव करें.
  • बदलाव या संशोधन करने के बाद, कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

CTET में होते हैं 2 पेपर

CTET में दो पेपर आयोजित किए जाते हैं, जिसके तहत प्राइमरी कक्षा के लिए पेपर 1 और छठी से 8वीं के लिए पेपर 2 आयोजित किया जाता है. CTETसितंबर 2026 में पेपर 2 सुबह की शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. तो वहीं पेपर 1 शाम की शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा.

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कैंडिडेट्स को एग्जाम शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा, जिसके तहतपेपर-2 (सुबह) के लिए सुबह 7:30 बजे और पेपर-I (शाम) के लिए दोपहर 12:30 बजे पहुंचना होगा.

CTET सर्टिफिकेट कहां लागू होता है?

CTET एक सेंट्र्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट है. ऐसे में CTET का सर्टिफिकेट केंद्र सरकार के स्कूल और केंद्र शासित राज्यों के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए मान्य होता है, जिसके तहत CTET सर्टिफिकेट KVS, NVS, सेंट्रल तिब्बती स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए मान्य होता है. तो वहीं चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और दिल्ली के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए CTET सर्टिफिकेट लागू होता है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button