Aug 28, 2026 11:47 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तहत आने वाले ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने बीएससी गणित के बाद अब बीए प्रथम वर्ष में नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय लिया है।

दाखिले की दौड़
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के तहत आने वाले ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने बीएससी गणित के बाद अब बीए प्रथम वर्ष में नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय लिया है। नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 28 अगस्त को होगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने कॉलेज में पहले से पंजीकरण कराया है। सीयूईटी के माध्यम से इविवि में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साथ नान-सीयूईटी अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का अवसर मिलेगा। इससे सीयूईटी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) ने भी स्नातक प्रथम वर्ष के लिए नया कटऑफ जारी किया है। 31 अगस्त को बीए और बीएससी में प्रवेश होंगे। बीए में नान-सीयूईटी अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
बीएससी में सीयूईटी के तहत खिलाड़ी, दिव्यांग, कश्मीरी विस्थापित और पर्वतीय कोटे के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। कीडगंज परिसर में बीकॉम का कटऑफ 100 अंक रखा गया है। जीरो रोड परिसर में बीए और बीकॉम में सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश खोला गया है।
भौतिक सत्यापन के लिए फिर मिलेगा मौका
इविवि ने बीए, बीएससी गणित और बीएससी बायो प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले उन विद्यार्थियों को भी राहत दी है, जो पहले चरण में दस्तावेज सत्यापन और एनरोलमेंट नहीं करा सके थे। बीएससी गणित के अभ्यर्थी 31 अगस्त और एक सितंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक प्रवेश भवन में सत्यापन करा सकेंगे। बीए का भौतिक सत्यापन 31 अगस्त से दो सितंबर तक दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे और दूसरी दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
इविवि: दाखिले का नया कटऑफ : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीए का दसवां और बीएससी गणित का 13वां कटऑफ जारी कर दिया है। सीट आवंटित अभ्यर्थियों को 31 अगस्त सुबह 10 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बीए में सामान्य वर्ग का कटऑफ 439 से 430, ईडब्ल्यूएस का 365 से 360, ओबीसी का 369 से 361 और एससी का 317 से 308 अंक रहा। बीएससी गणित में सामान्य वर्ग का 412.75 से 414.50, ओबीसी का 364.50 से 367, ईडब्ल्यूएस का 372 से 376 और एससी का 279 से 282 अंक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय तक फीस जमा करनी होगी। बीएफए में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 660.13, ओबीसी का 621.19 और एससी का 503.66 अंक रहा।
गढ़वाल विवि में नॉन-सीयूईटी छात्रों के लिए पंजीकरण शुरू
सीयूईटी परीक्षा ना दे पाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर नॉन सीयूईटी छात्रों के लिए दाखिले खोल दिए हैं। 31 अगस्त तक कोई भी छात्र दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद 12वीं की मैरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 400 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। संबंधित परिसरों और महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया आठ सितंबर 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि पंजीकरण से पहले संबंधित परिसर में अपने पसंदीदा विषय की रिक्त सीटों की जानकारी जरूर देख लें। संबद्ध महाविद्यालयों और निजी संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को सीटों और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के लिए संबंधित संस्थान से संपर्क करना होगा। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि कोई भी छात्र इसमें पंजीकरण करवा सकता है। 12वीं के अंकों के आधार पर मैरिट के बाद उसे दाखिला दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijay
पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी