CWG 2026: फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, टीम होटल से गायब ये खिलाड़ी, चकमा देकर फरार

Published on 4 अग॰ 2026

CWG 2026: फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, टीम होटल से गायब ये खिलाड़ी, चकमा देकर फरार

कुदरतुल्लाह चकमा देकर हुए फरार. (फोटो- GETTY)

Pakistani Boxer Qudratullah: ग्लासगो में खत्म हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तान को एक बार फिर दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा है, दरअसल, पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरतुल्लाह के टीम होटल से अचानक गायब होने के बाद पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (PBF) एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गया है. यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े इंटरनेशनल इवेंट के बाद पाकिस्तानी एथलीट विदेशी धरती पर इस तरह गायब हुए हों. लगभग हर बड़े टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तानी मुक्केबाजों के विदेश में रुक जाने या भाग जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं.

कुदरतुल्लाह चकमा देकर हुए फरार

पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन (POA) के करीबी सूत्रों के मुताबिक, कुदरतुल्लाह कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी वेट कैटेगरी के मुकाबले खेलने के बाद टीम होटल से रहस्यमय तरीके से गायब हो गए. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कुदरतुल्लाह का पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास जमा था. इसके बावजूद वह सुरक्षा और मैनेजमेंट को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे. एथलीट को रविवार को घर लौटना था, लेकिन वह टीम के स्कॉटलैंड से निकलने से लगभग छह घंटे पहले लापता हो गया.

बता दें, बॉक्सिंग टूर्नामेंट में कुदरतुल्लाह को शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा था, लेकिन वह नेशनल टीम के बाकी सदस्यों के साथ ग्लासगो में ही रुके हुए थे. उन्हें रविवार (2 अगस्त) को सुबह 2:00 बजे उनके होटल के कमरे में आखिरी बार देखा गया था. जब वह उस सुबह होटल की लॉबी में टीम के साथ नजर नहीं आए तो पुलिस को सूचना दी गई.

पहले भी गायब हो चुके हैं खिलाड़ी

पाकिस्तानी खिलाड़ियों का विदेशों में गायब होने का इतिहास काफी पुराना रहा है. बर्मिंघम में आयोजित CWG 2022 के दौरान भी दो मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरुल्लाह खान गायब हो गए थे। उस समय भी उनके पासपोर्ट भी मैनेजर के पास सुरक्षित रखे हुए थे. वहीं, इटली के बुस्टो आरसिजियो शहर में आयोजित वर्ल्ड ओलंपिक क्वालीफायर्स 2024 के दौरान एशियाई गोल्ड मेडल विजेता मुक्केबाज जोहैब रशीद अपने ही रूममेट की विदेशी करंसी और कीमती सामान चुराकर रातों-रात गायब हो गए थे.

वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. 36 खिलाड़ियों और अधिकारियों का पाकिस्तानी दल ग्लासगो से स्वदेश लौट चुका है. पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान के हाथ सिर्फ एक ब्रॉन्ज मेडल लगा, जिसे महिला मुक्केबाज फातिमा जहरा ने जीता था.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button