
CWG 2026 के पदक विजेताओं के साथ पीएम मोदीImage Credit source: Screenshot/Instagram
PM Narendra Modi meets CWG 2026 Medal Winners: भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सफर भी शानदार रहा. कई अहम खेलों के न होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में अपना दम दिखाया और 39 मेडल के साथ सभी देशों में चौथा स्थान हासिल किया. मेडल विजेताओं का अलग-अलग वक्त पर देश लौटने पर स्वागत भी हुआ है. मगर सभी मेडलिस्ट का सबसे खास स्वागत हुआ लोक कल्याण मार्ग में, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मेजबानी की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देश के खिलाड़ियों को संदेश भी दिया कि खेलने वाले खिलेंगे.
रविवार 9 अगस्त की शाम 7 LKM में प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडल विजेताओं का स्वागत हुआ. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी विजेताओं से मुलाकात की और उनके अनुभवों को सुना. साथ ही मोदी ने अपने विचार भी देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के साथ बांटे. इस मुलाकात का अंत एक कमाल के वीडियो के साथ हुआ, जिसे खुद प्रधानमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया.
मेडल विनर्स से मिलकर दिया ये संदेश
इस रील में प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी CWG मेडलिस्ट मौजूद थे और बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली साक्षी चौधरी के हाथों में कैमरा था. साक्षी ने कहा कि सभी मेडलिस्ट के लिए प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए गर्व की बात थी और वो इस मुलाकात से बहुत खुश थे. इसके बाद पीएम ने देश के नाम खेल से जुड़ा एक खास संदेश दिया. उन्होंने कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा. हमेशा भारत के लिए चीयर करते रहो. भारत माता की जय.”
Always #Cheer4Bharat. pic.twitter.com/eSjh8o1Ris
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026
पहले भी विजेताओं से मिले हैं पीएम मोदी
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब मोदी ने मेडल विजेताओं से मुलाकात की. इससे पहले टोक्यो ओलंपिक के बाद भी उन्होंने गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत सभी मेडल विजेताओं और प्रतिभागियों को अपने आवास में बुलाया था और उनसे बात की थी. इसी तरह पेरिस ओलंपिक के बाद भी उन्होंने खिलाड़ियों की मेजबानी की थी. इसके अलावा वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम और वनजे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला टीम से भी मिले थे.

सुमित सुन्द्रियाल
इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.
Read More