WhatsApp Web Scam: व्हाट्सएप वेब यूजर्स सावधान हो जाइए। भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने एक नए साइबर स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि साइबर अपराधी .exe और .dll फाइलों के जरिए यूजर्स के व्हाट्सएप वेब सेशन को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में एक छोटी-सी लापरवाही आपकी निजी चैट, कॉन्टैक्ट्स और अकाउंट की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है।
नया WhatsApp Web स्कैम क्या है ?
भारतीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले साइबरदोस्त (I4C) के अनुसार, स्कैमर्स यूजर्स को व्यू डिटेल्स, इनवॉइस डॉक्यूमेंट और स्टेटमेंट जैसे नामों वाली फाइलें भेज रहे हैं।
विज्ञापन
ये फाइल्स देखने में सामान्य लगती हैं, लेकिन इनमें .exe या .dll फाइलें छिपी होती हैं। जैसे ही कोई यूजर इन्हें डाउनलोड करके चलाता है, हमलावर उसके व्हाट्सएप वेब सेशन तक पहुंच बना सकते हैं।
विज्ञापन
WhatsApp पर आई एक file आपकी पूरी chat history और contacts को scammers तक पहुँचा सकती है
— CyberDost I4C (@Cyberdost) July 20, 2026
Cybercriminals अब .exe और .dll files के ज़रिए WhatsApp Web sessions को hijack करने की कोशिश कर रहे हैं pic.twitter.com/Gf2QM1hdeg
डाउनलोड करने पर क्या हो सकता है?
अगर आपने गलती से भी ऐसी फाइल को इंस्टॉल कर लिया है, तो साइबर अपराधी आपके कई निजी डेटा तक पहुंच बना सकते हैं। जैसे की व्हाट्सएप वेब सेशन का कंट्रोल, पूरी चैट हिस्ट्री, कॉन्टैक्ट लिस्ट और अकाउंट से जुड़ी अन्य जानकारी । यानी एक फाइल डाउनलोड करने की गलती आपकी डिजिटल प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।
कैसे रहें सुरक्षित?
साइबर एजेंसी ने यूजर्स को व्हाट्सएप इस्तेमाल के दौरान कुछ जरूरी सावधानी अपनाने की सलाह दी है। अगर आप साइबर अपराधी से बचना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें...
- किसी भी अनजान स्रोत से आई .exe या .dll फाइल कभी न खोलें।
- व्हाट्सएप वेब का काम पूरा होने के बाद लॉगआउट करना न भूलें।
- अपने अकाउंट में दो-चरणीय सत्यापन (2FA) जरूर चालू रखें।
- किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल को तुरंत रिपोर्ट करें।
अगर साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाएं तो क्या करें?
- अगर आपको लगता है कि आपके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है, तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।
- इसके अलावा, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।