इन सरकारी कर्मचारियों के DA में इजाफा, 2% की हुई बढ़ोतरी

Published on 17 अग॰ 2026

Aug 17, 2026 10:12 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • DA latest Updates: सिक्किम राज्य सरकार ने अपने यहां के कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है
  • यह महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से प्रभावी रहेगी
DA hike updates check details

सिक्किम में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।

DA latest Updates: सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2026 के डीए का इंतजार लम्बे समय से था। आखिरकार इसकी घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग ने शनिवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की घोषणा किया है। राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों को डीए 1 जनवरी 2026 से मिलेगा। यानी अगले महीने की सैलरी में कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा।

बता दें, गंगटोक में मुख्यमंत्री ने कहा कि एरियर का भुगतान कर्मचारियों को Dashain 2026 से पहले कर दिया जाएगा। यह त्योहार राज्य में 11 से 21 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इससे उम्मीद बंधी है कि सितंबर की सैलरी में ही कर्मचारियों को यह पैसा मिलेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60% पहुंचा

केंद्र की सरकार की तरफ से हर साल दो बार कर्मचारियों का डीए और डीआर बढ़ाया जाता है। आखिरी बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। जिसके बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया था। बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में जनवरी और जुलाई में इजाफा होता है। सरकार ने जनवरी 2026 के डीए का ऐलान तो कर दिया है। लेकिन अभी जुलाई के डीए का ऐलान नहीं किया है। सरकार जुलाई के डीए की घोषणा दिवाली के आस-पास हो सकता है।

इंडियन रेलवे ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है।

पश्चिम बंगाल में 20% बढ़ा डीए

शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने कर्मचारियों के डीए 20 प्रतिशत का इजाफा किया है। जिसके बाद अब डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। बंगाल के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर से मिलेगा। बता दें, अरुणाचल प्रदेश, असम, उड़ासी, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है। वहीं, बिहार की सरकार ने 7वें वित्त आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत और 6वें पे कमीशन के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत का इजाफा किया है।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें