Damoh Birthday Party Dispute: आमतौर पर जन्मदिन की पार्टी को लेकर दोस्तों के बीच होने वाली नोकझोंक कुछ देर में खत्म हो जाती है, लेकिन मध्यप्रदेश के दमोह (Damoh News) में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पार्टी का विवाद कानूनी नोटिस (Birthday Party Legal Notice) तक पहुंच गया।
जिला न्यायालय के अधिवक्ता गोविंद तिवारी (Advocate Govind Tiwari) पर उनके दोस्त विशाल सिंह राजपूत (Vishal Singh Rajput) ने (Damoh Birthday Party Dispute) जन्मदिन की पार्टी का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।
विशाल सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कमल सिंह ठाकुर के माध्यम से गोविंद तिवारी को कानूनी नोटिस भेजा गया है। इसमें कथित आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी के एवज में कुल 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है।
10 अगस्त के जन्मदिन से शुरू हुआ विवाद
बताया गया है कि गोविंद तिवारी (Advocate Govind Tiwari) का जन्मदिन 10 अगस्त को था। जन्मदिन के बाद उनके साथी अधिवक्ताओं और कानून के छात्रों ने पार्टी की मांग की। विशाल सिंह के मुताबिक, गोविंद तिवारी ने पहले अगले रविवार पार्टी (Damoh Birthday Party Dispute) देने की बात कही थी।
निर्धारित समय पर पार्टी नहीं होने के बाद दोबारा बातचीत हुई। इसके बाद 23 अगस्त को पार्टी देने का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई। विशाल सिंह का दावा है कि इस संबंध में लिखित इकरारनामा भी तैयार किया गया था, जिस पर कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर थे।
पार्टी नहीं मिली तो भेजा कानूनी नोटिस
विशाल सिंह का आरोप है कि 23 अगस्त को तय समय गुजरने के बावजूद पार्टी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता के जरिए गोविंद तिवारी को कानूनी नोटिस भेजा।
नोटिस में दावा किया गया है कि (Damoh Birthday Party Dispute) पार्टी नहीं मिलने पर दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाना पड़ा, जिस पर 1,750 रुपये खर्च हुए। इसके अलावा विशाल सिंह ने मानसिक परेशानी के बाद निजी अस्पताल में इलाज कराने का दावा किया है। उनके मुताबिक इलाज पर 39,500 रुपये खर्च हुए।
दोनों रकम को मिलाकर नोटिस में 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी गई है। विशाल सिंह के मुताबिक, नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: MP Police Recruitment Exam: एमपी में Sub-Inspector और Subedar की भर्ती, 9 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, 28 अक्टूबर से Exam, जानें पूरा शेड्यूल
गोविंद तिवारी का दावा- पार्टी पहले ही दे चुका हूं
वहीं, अधिवक्ता गोविंद तिवारी ने (Damoh Birthday Party Dispute) पार्टी नहीं देने के आरोप को खारिज किया है। उनका कहना है कि वह दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी दे चुके हैं। उनके मुताबिक, बांदकपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी आयोजित की गई थी और उसके बिल भी उनके पास मौजूद हैं।
गोविंद तिवारी का कहना है कि उन्हें कानूनी नोटिस मिल गया है और वह उसका विधिवत जवाब देंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि नोटिस का जवाब भी नोटिस से ही दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ed Raid: MP में पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, NHAI टोल में फर्जीवाड़े की जांच
पहले बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश
गोविंद तिवारी की ओर से पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष नगाइच ने कहा कि यह (Damoh Birthday Party Dispute) विवाद दो दोस्तों के बीच का है। इसलिए प्राथमिक कोशिश आपसी बातचीत और मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझाने की होगी।
यह भी पढ़ें: Raisen Jail Firing: रायसेन जेल प्रहरी को कैदी ने मारी गोली, भागने की कोशिश के दौरान फायरिंग, गंभीर हालत में भोपाल एम्स रेफर