DC Box Office: वामिका गब्बी-लोकेश कनगराज की फिल्म का कमाल, 8 दिन में बजट से दोगुनी कमाई, अब 100 करोड़ की ओर

Published on 15 अग॰ 2026

DC Box Office Collection Day 8: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से कोई बड़ी फिल्म आई हो या छोटी, बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर फिल्में अच्छा करने में सफल होती ही हैं. अब हालिया रिलीज फिल्म डीसी को ही ले लीजिए. 8 दिन में ही इस फिल्म ने लगभग अपने बजट का दोगुना कमा लिया है. फिल्म का कलेक्शन काफी बढ़िया जा रहा है और विश्वनाथ एंड सन्स की रिलीज के बाद भी इस फिल्म की कमाई की तारीफ की जा सकती है. वहीं इसे बॉलीवुड की दो रीसेंट रिलीज फिल्म आवारापन 2 और बंटवारा 1947 का सामना करना पड़ रहा है.

साथ ही हॉलीवुड से भी द ओडिसी और स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है. ऐसे में डीसी फिल्म को 4 फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है जो आसान नहीं है. लेकिन इसमें भी इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन कर के दिखा दिया है.

डीसी ने भारत में कितने कमाए?

डीसी फिल्म की बात करें तो भारत में ये फिल्म अच्छा कलेक्शन करती नजर आ रही है. फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 2.86 करोड़ रुपये की कमाई की है. जिससे इस फिल्म का नेट कलेक्शन 44.76 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 51.48 करोड़ रुपये का रहा है. इस फिल्म को दूसरे वीकेंड में भी ठीक-ठाक फायदा मिलने की उम्मीद है. लेकिन इसके बाद भी इसे विश्वनाथ एंड सन्स की वजह से नुकसान झेलना पड़ सकता है.

कितना हुआ डीसी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 0.75 करोड़ की कमाई की है. इसे जोड़ लिया जाए तो डीसी का ओवरसीज कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये का हो चुका है. ये इस फिल्म के लिए पॉजिटिव साइन है कि विदेशों से भी इसने अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 70.23 करोड़ रुपये कमाकर दिखा दिए हैं. फिल्म तेजी से 100 करोड़ की ओर बढ़ रही है और ये कलेक्शन फिल्म के लिए मुश्किल भी नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- Upcoming Film Update: पुष्पा 2 फेम श्रीलीला के बॉलीवुड डेब्यू पर बड़ा अपडेट, कार्तिक आर्यन की फिल्म की शूटिंग शुरू

बजट से कितनी दूर है डीसी?

बजट की बात करें तो डीसी फिल्म का बजट 25-40 करोड़ के बीच का बताया जा रहा है. इसके जवाब में फिल्म ने 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर के दिखा दी है. यानी फिल्म ने अपने बजट से दोगुना कमा लिया है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में ये फिल्म क्या कमाल करती है और इसे 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कितना वक्त लगता है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button