Delhi: AATS ईस्ट दिल्ली में तैनात जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार

Published on 13 जुल॰ 2026

दिल्ली पुलिस AATS के जवान मनीष भाटी पर पूर्वी दिल्ली में पत्नी प्रियंका की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है. वारदात के बाद आरोपी फरार है. एक डिलीवरी बॉय ने महिला को अस्पताल पहुँचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

दिल्ली पुलिस AATS के जवान मनीष भाटी पर पूर्वी दिल्ली में पत्नी प्रियंका की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है. वारदात के बाद आरोपी फरार है. एक डिलीवरी बॉय ने महिला को अस्पताल पहुँचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

author-image

New Update

Delhi Cop accused

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दिल्ली पुलिस की AATS यूनिट में तैनात पुलिसकर्मी मनीष भाटी पर अपनी पत्नी प्रियंका की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

जानकारी के अनुसार, यह वारदात मेट्रो पिलर नंबर CP-90 के पास तड़के करीब 3 बजे हुई. आरोप है कि मनीष अपनी पत्नी प्रियंका को वहां लेकर पहुंचा और गोली मारने के बाद उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया.

डिलीवरी बॉय ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को खून से लथपथ हालत में देखा. एक डिलीवरी बॉय ने मानवता दिखाते हुए प्रियंका को तत्काल एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी

हत्या की सूचना मिलते ही कल्याणपुरी थाना पुलिस और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

आरोपी के घर पर पुलिस का पहरा

न्यूज़ नेशन की टीम आरोपी मनीष भाटी के ईस्ट विनोद नगर, गली नंबर-2, मकान नंबर E-62 स्थित घर भी पहुंची. बताया जा रहा है कि मनीष अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहता था. मकान की पहली मंजिल पर उसका भाई रहता है, जबकि दूसरी मंजिल पर मनीष अपनी पत्नी प्रियंका के साथ रहता था. फिलहाल घर पर कोई मौजूद नहीं है और पुलिस ने वहां सुरक्षा के लिए जवान तैनात कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली Crime Branch ने तोड़ा लग्जरी कार चोरी का बड़ा नेटवर्क, 12 लग्जरी कारें बरामद

गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश

दिल्ली पुलिस की टीमें आरोपी पुलिसकर्मी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है.