Delhi BJP New Team: भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली BJP की नई टीम की घोषणा कर दी है। जिसके तहत उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को मिली नई टीम।
- Published: 20 Jul 2026, 03:23 PM IST
- Last Updated: 20 Jul 2026, 03:24 PM IST
Delhi BJP New Team: दिल्ली भाजपा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा की मेन बॉडी के अलावा दूसरे सभी 8 मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। हर्ष मल्होत्रा की प्रदेश टीम की बात करें तो 10 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, 9 प्रदेश मंत्री, एक कार्यालय मंत्री, एक सह कार्यालय मंत्री, एक मीडिया प्रमुख, एक मुख्य प्रवक्ता, एक मीडिया रिलेशंस प्रमुख, एक सोशल मीडिया हेड और आईटी प्रमुख के साथ ही कुल 30 प्रदेश पदाधिकारियों की टीम घोषित की गई है।
हर्ष मल्होत्रा को 29 मई को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया था। उसके बाद उन्होंने 15 दिन के अंदर ही जिला कमेटियों को बनाने के लिए ऑब्जर्वर्स की घोषणा कर दी थी, जिसके बाद तय समय पर जिला कमेटियों की भी घोषणा हो गई। इसके बाद करीब 50 दिन के भीतर ही उन्होंने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की टीम की भी घोषणा कर दी है।
किसे क्या जिम्मेदारी मिली ?
अगर 8 अन्य मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष की बात करें तो युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रजत चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर अर्चना गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष के पद पर संतोष पाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर लाजपत राय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सीएल मीणा, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष के पद पर संतोष ओझा, किसान मोर्चा अध्यक्ष के पद पर देवेंद्र सोलंकी और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के पद पर अनीस अब्बासी को नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की अनुमति तथा राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श के उपरांत दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा निम्नवत की जाती है।
ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।@hdmalhotra pic.twitter.com/OrcrvqRwdr
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 20, 2026
किसे मिला फिर से मौका ?
अगर आठ मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष पद पर दोबारा मौका मिलने की बात करें तो अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सीएल मीणा को फिर से मौका दिया गया है। वहीं, पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पर संतोष ओझा को भी दोबारा नियुक्त किया गया है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सोलंकी और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अनीस अब्बासी को भी दोबारा से मौका दिया गया है।