Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 29 अक्टूबर तक रहेगा बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी - Haribhoomi

Published on 22 सित॰ 2026

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कर्मपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 29 अक्टूबर तक बंद रहेगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic Advisory

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी।

  • Published: 22 Sep 2026, 10:40 AM IST
  • Last Updated: 22 Sep 2026, 10:40 AM IST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में करमपुरा और मोती नगर इलाके में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कर्मपुरा-मोती नगर इलाके के फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम किया जाएगा, जिसके चलते इसे बंद कर दिया गया, यहां काम 19 सितंबर से ही शुरू हो चुका है, जो  29 अक्टूबर तक चलेगा। 

जानकारी के मुताबिक, कर्मपुरा-मोती नगर इलाके के फ्लाईओवर पर करीब डेढ़ महीने तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मरम्मत का काम किया जाएगा।  चूंकि काम बड़ा और लंबा है इसलिए इसका सीधा असर ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ेगा, ऐसे में लोगों को असुविधा से बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को वैकल्पिक रास्ता इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 

मरम्मत कार्य 2 चरण में

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मरम्मत कार्य को दो चरणों मे बांटा गया है। पहले चरण में 19 सितंबर से 9 अक्टूबर तक करमपुरा से कीर्ति नगर जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद करके इस कैरिज्वे के मरम्मत का काम किया जाएगा।

उसके बाद दूसरे चरण में 10 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कीर्ति नगर से करमपुरा आने वाली कैरिजवे पर मरम्मत काम को संपादित किया जाएगा। इस दौरान सर्विस लेन और स्लिप रोड खुली रहेंगी ताकि यात्री इनका इस्तेमाल कर वैकल्पिक मार्गों तक पहुंच सकें।  

इन मार्गों का करें इस्तेमाल

  • मरम्मत काम के दौरान ट्रैफिक की समस्या ना हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।  ब्रिटानिया फ्लाईओवर या रिंग रोड से आने वाले वाहन पंजाबी बाग गोल चक्कर से जाखिरा, रोहतक की तरफ मुड़ कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकते हैं।
  • पंजाबी बाग से करमपुरा/मोती नगर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को भारत दर्शन पार्क ट्रैफिक सिग्नल पर करमपुरा/मोती नगर की तरफ दाएं मुड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं करमपुरा फ्लाईओवर पर जाम से बचने के लिए वाहन चालक पंजाबी बाग गोल चक्कर से दाएं मुड़कर जखीरा/रोहतक रोड की तरफ जा सकते हैं।  
  • पीरागढ़ी/पश्चिम विहार/मादीपुर से आने वाले और करमपुरा/मोती नगर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को पंजाबी बाग गोल चक्कर से रिंग रोड की तरफ दाएं मुड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके बजाय सीधे जखीरा/रोहतक रोड की तरफ जाने की सलाह दी जाती है, ताकि करमपुरा फ्लाईओवर पर जाम से बचा जा सके। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि वे इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें,और जाम से बचने के लिए कृपया डायवर्जन साइन और ट्रैफिक डायरेक्शन का अनुसरण करें। यात्री घर से निकलने से पहले थोड़ा एक्स्ट्रा समय निकालकर चलें। रियल-टाइम अपडेट और सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या फिर हेल्पलाइन पर सम्पर्क किया जा सकता है।