शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बॉलीवुड में जश्न का माहौल है। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, वाणी कपूर और विक्की कौशल समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड में खुशी की लहर
- Published: 25 Jul 2026, 03:37 PM IST
- Last Updated: 25 Jul 2026, 04:46 PM IST
Celebrity Reaction On Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों की घटनाओं से वे बेहद दुखी हैं और लगातार बढ़ते जनदबाव के बीच उन्होंने यह फैसला लिया। यह इस्तीफा जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों और NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर उठी मांगों के बाद आया।
प्रियंका चोपड़ा ने जताई खुशी

इस्तीफे की खबर आते ही बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। प्रियंका चोपड़ा ने पत्रकार फेई डिसूज़ा की इस खबर से जुड़ी पोस्ट पर तालियां बजाने, लाल दिल और हाथ उठाने वाले इमोजी कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की। इसके अलावा प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी पोस्ट साझा की है।
आलिया, तृप्ति और वरुण का साथ
प्रियंका की तरह ही आलिया भट्ट, तृप्ति डिमरी, सोनम कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकारों ने भी उसी पोस्ट को लाइक कर अपना समर्थन जताया। इससे साफ है कि बॉलीवुड का एक बड़ा तबका छात्रों की मांगों के साथ खड़ा नजर आया।
कमल हासन ने किया रिएक्ट
Glad to see dialogue replacing confrontation. Dissent deserves dialogue. This is democracy in action.
Pellet guns, electric shock batons and nail-studded lathis have no place in the land of Bapu.
Equally, attacks on security personnel and public property must be examined…
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) July 25, 2026
कमल हसन ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा- "यह खुशी की बात है कि टकराव की जगह बातचीत हो रही है। असहमति का जवाब बातचीत ही है, यही लोकतंत्र की असली पहचान है। बापू की धरती पर पेलेट गन, इलेक्ट्रिक शॉक वाले डंडे और कीलों वाली लाठियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।"
प्रकाश राज ने दी बधाई
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा- मेरे प्यारे कॉकरोचेस, प्यारे सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को बधाई जिन्होंने युवाओं का साथ दिया। आप लोगों ने साबित कर दिया है कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हैं।
विजय वर्मा ने शेयर किया पोस्ट
दीया मिर्जा ने जताई खुशी
वाणी कपूर का भावुक संदेश

वाणी कपूर ने इस मौके पर एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि यह पल हर उस छात्र के लिए है जिसने लगातार प्रयास किया, सवाल उठाए और उम्मीद नहीं छोड़ी।
क्यों हो रहा था विरोध
पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर समेत कई राज्यों में NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे थे। कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्षी दल लगातार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए थे।
धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र में क्या लिखा
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
प्रधानमंत्री को भेजे अपने त्यागपत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का मामला नहीं, बल्कि देश की युवा शक्ति और राष्ट्र की एकता का सवाल है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर और देश भर में बनी अप्रिय स्थिति का कोई राष्ट्र-विरोधी तत्व फायदा न उठा सके, इसी वजह से उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।
यह भी पढ़े- स्वाइन फ्लू की चपेट में आई शबाना आजमी, छात्र आंदोलन से बनाई दूरी; डॉक्टरों ने दी ये सलाह