कम बजट में चाहिए Diesel कार? इन 5 मॉडल्स पर डालें नजर

Published on 23 अग॰ 2026

कम बजट में नई डीजल कार ढूंढ रहे हैं? टाटा अल्ट्रोज़, महिंद्रा बोलेरो, बोलेरो नियो, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन जैसे टॉप 5 बजट डीजल मॉडल्स की कीमत और खासियत जानें.

Written By : हिमांशु सिंह  | Updated at : 23 Aug 2026 01:26 PM (IST)

कम बजट में नई डीजल कार ढूंढ रहे हैं? टाटा अल्ट्रोज़, महिंद्रा बोलेरो, बोलेरो नियो, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन जैसे टॉप 5 बजट डीजल मॉडल्स की कीमत और खासियत जानें.

इंडिया में इन दिनों इलेक्ट्रिक और CNG गाड़ियों की बिक्री बहुत तेजी से बढ़ रही है. जबकि इसके अलावा पेट्रोल गाड़ियों का भी दबदबा है. लेकिन जब बात लंबे सफर, जबरदस्त टॉर्क और शानदार माइलेज की आती है तो डीजल इंजन की अपनी एक अलग ही धक-धक देखने को मिलती है. अगर आपका डेली रनिंग ज्यादा है और आप कम बजट में एक मजबूत और भरोसेमंद डीजल कार ढूंढ रहे हैं तो यह सही समय है. बाजार में कई ऐसी कारें मौजूद हैं जो आपकी जेब पर ज्यादा भारी नहीं पड़तीं. चलिए जानतें हैं उन कारों के बारें में.

1/8

आपको बता दें कि, टाटा मोटर्स की अलट्रोज़ इस लिस्ट की सबसे किफायती और प्रीमियम हैचबैक मानी जाती है. जो डीजल इंजन के साथ आती है. इसका 1.5-लीटर रेवोटॉर्क इंजन न सिर्फ बेहतरीन पावर डिलीवर करता है बल्कि हाइवे पर कमाल का माइलेज भी निकाल कर देता है. इसके अलावा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग होने के नाते यह फैमिली सेफ्टी के मामले में भी बिल्कुल नंबर वन साबित होती है.

2/8

लेकिन अगर आपको कम बजट में एक ऐसी एसयूवी चाहिए जो रफ-एंड-टफ रास्तों पर बिना किसी झंझट के निकल सके तो महिंद्रा बोलेरो से बेहतर भला क्या हो सकता है. गांव हो या शहर भारत के हर कोने में इस गाड़ी की अपनी एक अलग ही दीवानगी और रसूख है. इसका mHawk75 डीजल इंजन बहुत ही रिफाइंड और भरोसेमंद माना जाता है जो भारी से भारी लोड को भी बहुत ही आसानी से खींच लेता है.

3/8

जबकि इसके अलावा महिंद्रा की ही बोलेरो नियो उन लोगों के लिए एक परफेक्ट गाड़ी है जो पुराना क्लासिक लुक भी चाहते हैं और साथ ही थोड़ा मॉडर्न टच भी पसंद करते हैं. टीवी-300 के प्लेटफॉर्म पर बनी यह 7-सीटर एसयूवी रियर-व्हील ड्राइव के साथ आती है. जो इसे मुश्किल चढ़ाइयों पर जबरदस्त ग्रिप और पावर देती है. इसका केबिन काफी स्पेशियस है. जिससे लंबे सफर में फैमिली को कभी भी थकान महसूस नहीं होती.

4/8

वहीं, टाटा नेक्सन इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली और पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है. जो अपने मॉडर्न लुक्स के लिए जानी जाती है. इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन रफ्तार और माइलेज दोनों का बहुत ही कमाल का बैलेंस पेश करता है. गाड़ी के अंदर मिलने वाले हाई-टेक फीचर्स, वेंटिलेटेड सीट्स और प्रीमियम इंटीरियर इसको इस प्राइस रेंज में काफी वैल्यू फॉर मनी और राइडर्स की पहली पसंद बनाते हैं.

5/8

बता दें कि, किआ सोनेट उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो स्टाइल, फीचर्स और पावरफुल परफॉरमेंस को एक साथ देखना चाहते हैं. इसका 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन सेगमेंट में सबसे ज्यादा रिफाइंड और साइलेंट माना जाता है. इसमें मिलने वाला 6-स्पीड ऑटोमैटिक और आईएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन शहर के भारी ट्रैफिक में बिना पैर थकाए ड्राइव करने का एकदम गजब का एक्सपीरियंस और सहूलियत देता है.

6/8

आपको जानकारी दें दे कि, डीजल गाड़ियों का सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि जब आप गाड़ी में पूरा सामान भरकर या फैमिली के साथ लंबे टूर पर निकलते हैं. तो यह कभी भी थका हुआ महसूस नहीं करातीं. कम आरपीएम पर मिलने वाला पंची टॉर्क ओवरटेकिंग को बेहद आसान बना देता है. इसके अलावा पेट्रोल के मुकाबले इनका रीसेल वैल्यू भी काफी अच्छा बना रहता है जिससे बाद में कार चेंज करते वक्त नुकसान नहीं होता.

7/8

बता दें कि, इन सभी 5 मॉडल्स की शुरुआती कीमतें काफी आक्रामक रखी गई हैं ताकि एक आम मिडिल परिवार ग्राहक भी बिना बजट बिगड़े अपने सपने की एसयूवी घर ला सके. हालांकि डीजल कार खरीदते समय आपको अपने राज्य के नियम जरूर देख लेने चाहिए. जैसे दिल्ली-एनसीआर में 10 साल की वैलिडिटी वाला रूल लागू होता है. अगर आपका मंथली रनिंग 1000 किलोमीटर से ज्यादा है तो आंख मूंदकर डीजल पर जाना ही समझदारी है.

8/8

अब बात करते हैं कौन सी कार खरीदना सही रहेगा इसके लिए अपनी जरूरतों को समझें. अगर फैमिली और सेफ्टी प्रायोरिटी है तो अलट्रोज़ या नेक्सन चुनें, अगर रफ यूज और सिटिंग कैपेसिटी चाहिए तो बोलेरो नियो देखें और अगर लुक्स के साथ लेटेस्ट फीचर्स चाहिए तो सोनेट बेस्ट है.

Published at : 23 Aug 2026 01:26 PM (IST)