फरीदाबाद में DND-KMP एक्सप्रेसवे होगा हाईटेक: 450 NPR कैमरों से होगी वाहनों की निगरानी, 9 चौराहों पर लगाने की तैयारी - Faridabad News

Published on 15 अग॰ 2026

फरीदाबाद19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे  450 एनपीआर कैमरों से पकड़ी जाएगी हर गलती। - Dainik Bhaskar

डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे 450 एनपीआर कैमरों से पकड़ी जाएगी हर गलती।

फरीदाबाद और दिल्ली-NCR में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और सड़क हादसो पर अंकुश लगाने के डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर बड़े स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर 450 एनपीआर (नंबर प्लेट रिकग्निशन) सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र भेजा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कैमरे लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। एक महीने के भीतर सभी कैमरों को लगाने की बात कही गई है। इन कैमरों की मदद से ओवर स्पीड, रेड लाइट जंप, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य ट्रेफिक नियमों के उल्लंघन पर नजर रखी जाएगी।

यह कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्कैन कर रिकॉर्ड तैयार करेंगे। जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन ड्राइवरों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई भी आसान होगी। नए एनपीआर कैमरे हाई-रिजॉल्यूशन तकनीक से लैस होंगे और इन्हें केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से जोड़ा जाएगा।

फरीदाबाद के डीसीपी ट्रैफिक जयबीर सिंह ने बताया कि डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर एनपीआर कैमरे लगाने के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा गया है।

फरीदाबाद के डीसीपी ट्रैफिक जयबीर सिंह ने बताया कि डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर एनपीआर कैमरे लगाने के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा गया है।

रोजाना गुजरते हैं 50 हजार से ज्यादा वाहन

बता दें कि, डीएनडी-केएमपी कॉरिडोर पर प्रतिदिन 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। कारों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी मालवाहक वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। इसके बावजूद तेज रफ्तार के कारण एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024 से अब तक यहां 100 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

डीएनडी-केएमपी कॉरिडोर पर वर्ष 2024 से अब तक 100 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं।

डीएनडी-केएमपी कॉरिडोर पर वर्ष 2024 से अब तक 100 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं।

9 चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल

कैमरों के साथ-साथ एक्सप्रेसवे के 9 महत्वपूर्ण चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने की भी तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एफएमडीए को पत्र भेजा है। इन चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम और ट्रेफिक अव्यवस्था की स्थिति बनती रहती है।

डीसीपी ट्रैफिक जयबीर सिंह ने बताया कि डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर एनपीआर कैमरे लगाने के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा गया है। करीब एक महीने में 450 कैमरे लगाए जाने की संभावना है। वहीं, चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए एफएमडीए को भी पत्र भेजा गया है।

.

खबरें और भी हैं...

  • फरीदाबाद में जलभराव में लेटकर दंडवत कांवड़ यात्रा VIDEO: जॉर्डन की नौकरी छोड़ी, प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की कामना को लेकर निकले

    जॉर्डन की नौकरी छोड़ी, प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की कामना को लेकर निकले|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फरीदाबाद में SIR के लिए सुनवाई स्थल निर्धारित: 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता दर्ज करा सकेंगे आपत्ति; फार्म-6 में जुड़वा सकेंगे नाम

    6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता दर्ज करा सकेंगे आपत्ति; फार्म-6 में जुड़वा सकेंगे नाम|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:21
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सिगरेट पीने से टोकने पर गर्दन में चाकू घोंपकर मर्डर: मृतक ने कहा था- 'तू बच्चा है, मत पी'; फरीदाबाद में बहन बोलीं- आरोपी की मौत चाहिए

    मृतक ने कहा था- 'तू बच्चा है, मत पी'; फरीदाबाद में बहन बोलीं- आरोपी की मौत चाहिए|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अंडरपास में डूबी स्कूल बस और फॉर्च्यूनर गाड़ी: फरीदाबाद की 50 से अधिक सड़कें जलमग्न, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती; आज बाहर निकालेंगे कार

    0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर