ये साउथ एक्टर DON 3 में बनने वाला था खूंखार विलेन, फरहान अख्तर ने किया था अप्रोच, पर अटक गई फिल्म

Published on 3 अक्टू॰ 2026

ये साउथ एक्टर DON 3 में बनने वाला था खूंखार विलेन, फरहान अख्तर ने किया था अप्रोच, पर अटक गई फिल्म

डॉन 3 को लेकर साउथ एक्टर ने क्या बताया?

Don 3: बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक ‘डॉन 3’ इस वक्त विवादों के घेरे में लटकी हुई है. फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का जब ऐलान हुआ था, उस वक्त फैन्स के बीच भारी एक्साइटमेंट था. लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी. इस एक फैसले ने पूरे प्रोजेक्ट को अधर में लटका दिया. इसके बाद मेकर्स और रणवीर सिंह के बीच ऐसा विवाद छिड़ा, जो लीगल नोटिसों और ट्रेड यूनियनों की मीटिंग्स तक पहुंच गया. अभी भी वो विवाद खत्म नहीं हुआ है, लेकिन इसी बीच पता लगा कि फरहान अख्तर ने फिल्म के लिए अपना विलेन ढूंढ लिया था. अर्जुन दास ने ‘डॉन 3’ में एंट्री को कंफर्म किया है.

अर्जुन दास ने न्यूज18 Showsha को कन्फर्म किया है कि उन्हें DON 3 के लिए अप्रोच किया गया था. दरअसल वो और फरहान ‘डॉन 3’ पर साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे थे. दरअसल कुछ वक्त पहले उन्हें लेकर ऐसी जानकारी आई थी कि उन्हें ‘डॉन 3’ में कास्ट किया गया है. जब एक्टर से सवाल किया गया कि क्या वो खबरें सच थी, तो उन्होंने कहा- ”मैं बहुत खुशकिस्मत था कि मुझे फरहान सर का कॉल आया. हम मिले भी थे और हमने बातचीत भी की थी. लेकिन बदकिस्मती से, अब ऐसा नहीं हो रहा है.”

DON 3 में विलेन बनने वाला था ये एक्टर?

हालांकि, इस दौरान अर्जुन ने फरहान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की. उनका साफतौर पर कहना था कि- ”मुझे उम्मीद है कि जल्द ही मुझे फरहान सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा. मुझे लगता है कि वो अब तक मिले सबसे अच्छे और विनम्र लोगों में से एक हैं.” वहीं, अपनी बात खत्म करते-करते ‘डॉन 3’ को लेकर बोले- ”तो हां, मैं इस बारे में झूठ नहीं बोलना चाहता. यह प्रोजेक्ट होने वाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है.”

विक्रांत मैसी ने भी छोड़ दी थी फिल्म

रिपोर्ट्स है कि अर्जुन दास ‘डॉन 3’ में विलेन का रोल करने वाले थे. इससे पहले विक्रांत मैसी को साइन किया गया था, पर उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी. दरअसल लोकेश कनगराज की ‘कैथी’ और फिर ‘मास्टर’ में अर्जुन दास ने ग्रे शेड वाला किरदार निभाया है. वहीं, उनके दमदार किरदारों को पसंद किया गया है.

वहीं, ‘टाइपकास्ट’ होने के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि- ”मैं नेगेटिव रोल करने से बचता रहा हूं. क्योंकि जब लोग आपको एक खास तरह के रोल में देखते हैं, तो आपका टाइपकास्ट होना बहुत आसान हो जाता है. फिर भी मैं कहूंगा कि इसका पूरा श्रेय लोकेश को जाता है. जिन्होंने उस रोल को इतनी अच्छी तरह से लिखा है कि लोग मुझे उसी तौर पर देखते हैं. हालांकि, जब उन्हें कहा गया कि क्या जान-बूझकर अपनी विलेन वाली इमेज से अलग तरह के रोल चुनते हैं. वो कहते हैं- ”मैंने कभी जान-बूझकर ऐसे रोल नहीं चुने हैं. यह कोई सोच-समझकर लिया गया फैसला नहीं था.”

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button