Dragon: जूनियर NTR की चोट से रुकी 'ड्रैगन' की शूटिंग, अब प्रभास की 'सलार 2' पर फोकस करेंगे प्रशांत नील?

Published on 14 अग॰ 2026

Junior NTR Dragon Update: जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्मों के लिए फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा सकता है. जूनियर एनटीआर के कंधे में लगी चोट की वजह से उनकी फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है. जुलाई के आखिरी हफ्ते में तेलुगु सुपरस्टार फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते हुए अपने कंधे को चोटिल कर बैठे थे. इसके बाद 12 अगस्त को हैदराबाद के KIMS अस्पताल में उनकी आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी हुई और 13 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जूनियर एनटीआर को पूरी तरह रिकवर होने के लिए करीब 2 से 3 महीने का ब्रेक लेना होगा. ऐसे में डायरेक्टर प्रशांत नील ने इस समय को बेकार नहीं जाने देने का फैसला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने प्रभास स्टारर सलार 2: शौर्यांग पर्व की प्री-प्रोडक्शन तैयारियों पर काम शुरू कर दिया है.

अब क्या करेंगे प्रशांत नील?

सर्जरी के बाद जूनियर एनटीआर को दो से तीन महीने आराम करना होगा. ऐसे में प्रशांत नील इस दौरान ‘सलार 2’ के प्री-प्रोडक्शन का काम आगे बढ़ाएंगे. वहीं, जूनियर एनटीआर की चोट की वजह से ‘ड्रैगन’ का शूटिंग शेड्यूल भी बदला जाएगा. टीम फिलहाल फिल्म के उन हिस्सों की शूटिंग पर फोकस कर सकती है, जिनमें जूनियर एनटीआर की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें – जूनियर NTR ने राजनीति में एंट्री की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, जारी किया बयान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत नील ने पहले ‘ड्रैगन’ का काम पूरा करने के बाद ‘सलार 2’ के अगले फेज में जाने का प्लान बनाया था. लेकिन जूनियर एनटीआर की चोट और उनके रिकवरी पीरियड की वजह से अब उनके पास ‘सलार 2’ की तैयारियों को आगे बढ़ाने का समय है. इस दौरान डायरेक्टर फिल्म की राइटिंग, एक्शन प्लानिंग, प्री-विजुअलाइजेशन और बाकी जरूरी काम पर फोकस करेंगे.

ड्रैगन के लिए बनेगा नया शेड्यूल

सोर्स की मानें तो जूनियर एनटीआर की रिकवरी के हिसाब से ‘ड्रैगन’ की शूटिंग का नया शेड्यूल बनाया जाएगा. अभी एनटीआर गारू की रिकवरी सबसे ज्यादा जरूरी है. कोई नहीं चाहता कि वो जल्दबाजी में इतने फिजिकली डिमांडिंग सेट पर वापस आएं. फिल्म का स्केल और एक्शन काफी बड़ा है और नील गारू भी इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि उन्हें ठीक होने के लिए जितना समय चाहिए, उतना दिया जाए.

‘सलार 2’ के प्रोड्यूसर से भी मिले प्रशांत नील

प्रशांत नील ने ‘सलार 2’ को लेकर प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर से भी मुलाकात की है. दोनों ने फिल्म के शेड्यूल को लेकर चर्चा की है. फिल्म का टेंटेटिव टाइटल सलार 2: शौर्यांग पर्व रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट भी लॉक हो चुकी है.

यह भी पढ़ें – चोट लगने की वजह से बेड रेस्ट पर जूनियर NTR, क्या टल जाएगी ड्रैगन की रिलीज? पूरा सच पता लग गया

जून 2027 में रिलीज होगी ‘ड्रैगन’

वहीं, जूनियर एनटीआर की ‘ड्रैगन’ की बात करें तो फिल्म 11 जून 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने मई में जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर और झलक शेयर की थी. फिल्म में जूनियर एनटीआर लुगर नाम के एक खतरनाक किलर का किरदार निभा रहे हैं. ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है. ‘ड्रैगन’ में जूनियर एनटीआर के अलावा अनिल कपूर, रुक्मिणी वसंत, बिजू मेनन, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, राजीव कनकला, आशुतोष राणा, सिद्धांत गुप्ता और अंशुमान पुष्कर जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आएंगे.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button