Drishyam The Conclusion Advance Booking: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का कब्जा, छाप डाले करोड़ों

Published on 1 अक्टू॰ 2026

Drishyam The Conclusion Advance Booking:अजय देवगन की दृश्यम: द कन्क्लूजन 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. इससे पहले ही इसने एडवांस बुकिंग में करोड़ों छाप लिए हैं. जानते हैं, कलेक्शन.

Drishyam The Conclusion Advance Booking:अजय देवगन की दृश्यम: द कन्क्लूजन 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. इससे पहले ही इसने एडवांस बुकिंग में करोड़ों छाप लिए हैं. जानते हैं, कलेक्शन.

author-image

New Update

drishyam the conclusion

Drishyam The Conclusion Advance Booking: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) लंबे समय से अपनी फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं और इस बार विजय और उसकी कहानियों का अंत होने वाला है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इससे पहले ही इसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितने कमाए.

एडवांस बुकिंग में छाई अजय देवगन की फिल्म

फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन  की एडवांस बुकिंग (Drishyam 3 Advance Booking) शुरू होते ही टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है. शुरुआती आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि रिलीज से पहले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करने वाली है. सैकलिंक की रिपोर्ट के मुताबिक,  दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंस शुरू होते ही महज 24 घंटे में ही इसने करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था.एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकट पहले दिन के शो के लिए बिक रहे हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.

इन राज्यों में सबसे ज्यादा क्रेज

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम: द कन्क्लूजन  के सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में हाउसफुल हो रहे हैं. राज्य के हिसाब से देखें तो 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र सबसे आगे चल रहा है. राज्य में सभी शो की बुकिंग को मिलाकर फिल्म ने करीब 8.21 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. ये कुल एडवांस बुकिंग का लगभग 31 प्रतिशत है. इसके बाद दिल्ली करीब 5.80 करोड़ रुपये और गुजरात करीब 2.10 करोड़ रुपये की बुकिंग के साथ शामिल है.

ये भी पढ़ें- Explainer: Drishyam: The Conclusion देखने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन

पहले दिन कितना कमाएगी फिल्म?

वहीं, माना जा रहा है कि पहले दिन ये फिल्म 40 करोड़ रुपये से बड़ी ओपनिंग कर सकती है.सैकनिल्क की रिपोर्ट  में फिल्म ने एडवांस बुकिंग (Drishyam The Conclusion Advance Booking) से अबतक 37.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, बिना ब्लॉक सीट्स के साथ कमाई 28.23 करोड़ रुपये के करीब कमाई पहुंच गई है. अभी आज का दिन बाकि है, फिल्म की एडवांस बुकिंग में अभी और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

दृश्यम: द कन्क्लूजन में कई नए किरदारों की एंट्री

दृश्यम: द कन्क्लूजन इस फिल्म का आखिरी पार्ट होने वाला है और इस बार कहानी में कुछ नए और दमदार किरदारों की भी एंट्री हुई है. जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और प्रकाश राज (Prakash Raj) जैसे कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं. माना जा रहा है कि ये किरदार कहानी में बड़ा मोड़ लाएंगे. नए किरदारों की वजह से विजय के सामने पहले से कहीं ज्यादा मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं. वहीं, फिल्म में अजय देवगन, तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Sharan), रजत कपूर (Rajat Kapoor) कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले पर अभिषेक पाठक के साथ आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने काम किया है.

कितने बजट में बनी ‘दृश्यम 3’?

फिल्म के बजट की बात करें तो मेकर्स ने अभी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के बजट का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. हालांकि, पिछली फिल्म ‘दृश्यम 2’ करीब 48-50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. वहीं, कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे पार्ट को बनने में करीब 100 करोड़ लगे हैं. वहीं, बता दें कि इसका निर्केशन अभिषेक पाठक ने किया है.

ये भी पढ़ें- क्या मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रीमेक है अजय देवगन की 'Drishyam The Conclusion'? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई