DU UG Admission 2026: अगर नहीं ले पाए फेवरेट दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, तो क्या? जानें सीट मिलने के बाद का 'कम्पल्सरी' नियम

Published on 14 जुल॰ 2026

एजुकेशन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 14, 2026, 10:15 AM IST

डीयू ने अपने CSAS पोर्टल के फेज-1 और फेज-2 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बंद कर दिया है। इस बार भी हर साल की तरह B.Com (Hons), B.Com, और B.A. (Hons) English छात्रों की पहली पसंद रही है।

Image

RBI Grade B Prelims Score Card 2026

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन लेने की पहली बड़ी बाधा पार हो चुकी है। डीयू ने अपने CSAS (Common Seat Allocation System) पोर्टल के फेज-1 और फेज-2 के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बंद कर दिया है। इस बार भी हर साल की तरह B.Com (Hons), B.Com, और B.A. (Hons) English छात्रों की सबसे पहली पसंद बनकर उभरे हैं। इसके अलावा पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स और साइंस स्ट्रीम में जूलॉजी व मैथ्स जैसे कोर्सेज के लिए भी भारी मारामारी है।

इस बार का मुकाबला: आंकड़ों पर नजर

  • टोटल रजिस्ट्रेशन (शुरुआती): 2,73,751 छात्र
  • सफलतापूर्वक फॉर्म भरने वाले (एक्टिव रेस में): 2,18,284 छात्र
  • जेंडर का गणित: फॉर्म पूरा करने वालों में 1,20,509 महिलाएं और 97,775 पुरुष। (यानी इस बार लड़कियों के बीच मुकाबला ज्यादा कड़ा है)।
  • कुल उपलब्ध सीटें: डीयू के 67 कॉलेजों की लगभग 71,600 सीटें।

पहली अलॉटमेंट लिस्ट और जरूरी तारीखें

पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट: 16 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
सीट 'Accept' करने का समय: 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक
कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक

सीट मिलने या न मिलने पर क्या करें?

स्थिति 1: अगर पहली लिस्ट में सीट मिल जाए तो जैसे ही 16 जुलाई को आपको कोई कॉलेज या कोर्स अलॉट हो, आपको तुरंत 'Accept Allocation' बटन पर क्लिक करना होगा।

गोल्डन रूल: भले ही आपको अपनी पसंद का कॉलेज न मिला हो, फिर भी सीट 'एक्सेप्ट' करना अनिवार्य है। अगर आप तय समय (18 जुलाई) तक सीट एक्सेप्ट नहीं करते हैं, तो आप डीयू की काउंसलिंग रेस से सीधे बाहर हो जाएंगे और अगले राउंड्स में आपको कोई मौका नहीं मिलेगा।

स्थिति 2: बिलकुल घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको दोबारा कोई फॉर्म नहीं भरना है। आपका नाम ऑटोमैटिकली अगले राउंड के लिए ट्रांसफर हो जाएगा। डीयू 25 जुलाई 2026 को दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा।

'Freeze' vs 'Upgrade' का खेल: सीट एक्सेप्ट करने के बाद जब कॉलेज आपके डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन चेक करके अप्रूव कर देगा, तब आपको फीस भरनी होगी। फीस भरते ही आपके पोर्टल पर दो ऑप्शन आएंगे - 'Freeze' और 'Upgrade'। अगर आप मिले हुए कॉलेज से खुश हैं तो Freeze दबाएं। अगर आप चाहते हैं कि अगले राउंड में आपको प्रेफरेंस लिस्ट का ऊपर वाला कॉलेज मिले, तो Upgrade बटन दबाएं (अपग्रेड करने पर भी मौजूदा सीट सुरक्षित रहती है)।

ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान एक्टिव रहें: 16 से 20 जुलाई के बीच कॉलेज के एडमिशन अधिकारी आपके 10वीं-12वीं के सर्टिफिकेट और कैटेगरी सर्टिफिकेट (OBC-NCL/EWS) की ऑनलाइन जांच करेंगे। अगर उन्हें किसी सर्टिफिकेट में कोई कमी दिखती है, तो वे आपके पोर्टल पर 'Query' (सवाल) रेज करेंगे। इसलिए इन 4 दिनों में दिन में कम से कम 2-3 बार अपना CSAS पोर्टल लॉग इन करके जरूर चेक करते रहें। जवाब न देने पर एडमिशन रद्द हो सकता है।

Neelaksh Singh

नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

  • Hindi News
  • Education

End of Article