Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी कब और कहां होगी? देखें पूरा शेड्यूल और मैचों की टाइमिंग, टीमें और उनके कप्तान

Published on 20 अग॰ 2026

Thu, 20 Aug 2026 11:41 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Aug 2026 11:41 AM IST

सार

दलीप ट्रॉफी 2026 के साथ भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। टूर्नामेंट में छह जोन हिस्सा लेंगे। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे, जबकि गत चैंपियन सेंट्रल जोन और उपविजेता साउथ जोन सीधे सेमीफाइनल में उतरेंगे। फाइनल चेन्नई में 6 सितंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन

Duleep Trophy 2026: Full Schedule, Squads, Captains, Match Timings, Venues and All You Need to Know

रजत पाटीदार, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन का आगाज दलीप ट्रॉफी 2026 से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और इसमें देश के छह जोन, नॉर्थ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन हिस्सा लेंगे। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा, जबकि नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन आमने-सामने होंगे। दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। पिछले संस्करण की चैंपियन सेंट्रल जोन और उपविजेता साउथ जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। क्वार्टर फाइनल के विजेता इन दोनों टीमों के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेंगे।

विज्ञापन

फाइनल चेन्नई में, दर्शक स्टेडियम से देख सकेंगे मुकाबला
टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदानों पर खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल 23 से 26 अगस्त तक चलेंगे, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले 30 अगस्त से 2 सितंबर तक खेले जाएंगे। दलीप ट्रॉफी का फाइनल छह से 10 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। बाकी मुकाबले चार दिवसीय होंगे, जबकि फाइनल पांच दिवसीय होगा। बीसीसीआई ने फाइनल को चेन्नई स्थानांतरित करने का फैसला इसलिए किया है, ताकि दर्शक स्टेडियम में जाकर मुकाबले का लाइव आनंद ले सकें। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।

दलीप ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल

मुकाबला चरण तारीख मैदान समय
ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन क्वार्टर फाइनल 23-26 अगस्त CoE 2, बंगलूरू सुबह 9:30 बजे
नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन क्वार्टर फाइनल 23-26 अगस्त CoE 1, बंगलूरू सुबह 9:30 बजे
सेंट्रल जोन vs क्वार्टर फाइनल विजेता सेमीफाइनल 30 अगस्त-2 सितंबर CoE 1, बंगलूरू सुबह 9:30 बजे
साउथ जोन vs क्वार्टर फाइनल विजेता सेमीफाइनल 30 अगस्त-2 सितंबर CoE 2, बंगलूरू सुबह 9:30 बजे
फाइनल फाइनल 6-10 सितंबर चेपॉक, चेन्नई सुबह 9:30 बजे

विज्ञापन

विज्ञापन