प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर घमासान: ग्राइंडर से प्राइवेट पार्ट काटकर छलांग लगाने का दावा! वृंदावन के संतों में आक्रोश

Published on 28 सित॰ 2026

मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी ने शुक्रवार सुबह 10:36 बजे गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक लोधी ने दो वर्ष पूर्व दीक्षा ली थी और वह आश्रम के पास अपार्टमेंट में रह रहे थे. दावा किया जा रहा है कि छत से कूदने से पहले उन्होंने अपने कमरे में ग्राइंडर से प्राइवेट पार्टी को नुकसान पहुंचाया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, डीवीआर और फोरेंसिक जांच के जरिए आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. वहीं, बृज के साधु-संतों ने बैठक कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.

छलांग लगाने से पहले किया ये काम 

शुक्रवार सुबह 10:25 बजे सीसीटीवी फुटेज में रसिक दुलारी खून से सने कपड़ों में कमरे से बाहर निकलते दिखे. उन्होंने कमरे में ग्राइंडर से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया था. कुछ देर टहलने के बाद वह चौथी मंजिल की छत पर गए, जमीन पर लेटे और फिर 10:36 बजे नीचे छलांग लगा दी.

सम्बंधित ख़बरें

इस बीच रसिक दुलारी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट कटे होने और बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने की बात भी सामने आई है. हालांकि, ये ब्लीडिंग किस वजह से हुई है, इसके बारे में एक्सपर्ट ही बेहतर बताएंगे. फिलहाल, मथुरा पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

मोबाइल डेटा रिकवरी और फोरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के मुताबिक फुटेज से आत्महत्या की पुष्टि हुई है. पुलिस ने अपार्टमेंट का डीवीआर, खून के सैंपल और मृतक का मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजा है. पुलिस को आशंका है कि घटना से पहले डिलीट किए गए फोटो या चैट से मौत की वजह साफ हो सकेगी.

साधु-संतों में उबाल, बुलाई गई आपात बैठक

घटना के बाद बृज के साधु-संतों में भारी रोष है. परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में धर्म रक्षा संघ के बैनर तले संतों की बैठक हुई. संत मोहनी शरण और महंत गंगा दास महाराज ने केली कुंज की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई.

असामाजिक तत्वों और कब्जे के आरोपों की जांच की मांग

बैठक में संतों ने साधु वेश में घूम रहे असामाजिक तत्वों की जांच कराने की मांग की. महंत गंगा दास ने आरोप लगाया कि केली कुंज के शिष्य जमीनों पर कब्जे और माफियागिरी कर रहे हैं, जिससे सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंच रहा है. फिलहाल पुलिस साथी शिष्यों से पूछताछ कर जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत से मचा हड़कंप, CCTV Video आया सामने!

Live TV