Goa Legislative Assembly Elections 2027: गोवा चुनाव से पहले E20 पेट्रोल का मुद्दा राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को E20 पेट्रोल के खिलाफ आयोजित टाउनहॉल में बड़ा ऐलान किया. देश
Goa Legislative Assembly Elections 2027: गोवा चुनाव से पहले E20 पेट्रोल का मुद्दा राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को E20 पेट्रोल के खिलाफ आयोजित टाउनहॉल में बड़ा ऐलान किया. देश
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/02/27/arvind-kejriwal-on-delhi-accise-case-2026-02-27-20-22-09.jpg)
Kejriwal
Goa Legislative Assembly Elections 2027: अगले साल गोवा समेत देशभर में 7 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं. इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. गोवा और यूपी चुनाव को लेकर आप संयोजक केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है. गोवा चुनाव में केजरीवाल ने E20 पेट्रोल का मुद्दा बनाया है.
गोवा में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले E20 पेट्रोल का मुद्दा राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को E20 पेट्रोल के खिलाफ आयोजित टाउनहॉल में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में बीजेपी को हराकर गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो सरकार बनने के पांच दिन के भीतर E20 पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: गोवा में ई-20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का दूसरा टाउनहॉल, लोग अपने अनुभवों को साझा करेंगे
गोवा और यूपी के लिए एलान
गोवा और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल का मुद्दा उठाया है. उन्होंने दावा किया कि अगर इस बार दोनों राज्यों में बीजेपी चुनाव हारती है, तो गोवा में E20 पेट्रोल को हटाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि 10 मार्च को चुनाव नतीजे आएंगे और 15 मार्च तक गोवा में E20 पेट्रोल वापस हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर इस दिशा में तेजी से फैसला लिया जाएगा.
केजरीवाल ने गोवा में E20 को लेकर लोगों की परेशानी का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि राज्य में 87 फीसदी लोग E20 की वजह से परेशान हैं. उनके मुताबिक, गोवा में 87 फीसदी लोगों के पास टू-व्हीलर और 47 फीसदी लोगों के पास फोर-व्हीलर हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में E20 का मुद्दा सीधे आम लोगों से जुड़ा हुआ है.
अगर वादे से पलटे तो छोड़ देंगे राजनीति
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि अगर 2027 के विधानसभा चुनाव में गोवा की जनता बीजेपी को हराकर AAP को सत्ता में लाती है, तो सरकार बनने के महज 5 दिन के भीतर एथेनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि 10 मार्च 2027 को चुनाव नतीजे आने के बाद अगर उनकी सरकार बनती है, तो अगले पांच दिनों में E20 को वापस ले लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर वोट करने की अपील भी की. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर जनता के समर्थन के बाद भी पांच दिनों के भीतर E20 पेट्रोल को वापस नहीं लिया गया, तो वह राजनीति छोड़ देंगे.
यह भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का बड़ा आरोप, जांच एजेंसी पर दबाव डालने का दावा
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें