Electric Scooter: बीगॉस ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को युवाओं और शहरी राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपये है।
बीगॉस ओवाह इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च
- Published: 12 Aug 2026, 07:53 PM IST
- Last Updated: 12 Aug 2026, 07:53 PM IST
Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ग्राहकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में नए मॉडल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में बीगॉस (BGauss) ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ओवाह लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर शहरों में रहने वाले युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें दमदार बैटरी, आकर्षक डिजाइन और कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, रेंज, बैटरी और खास फीचर्स।
लॉन्च हुआ बीगॉस ओवाह
BGauss ने भारतीय बाजार में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर ओवाह को पेश कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इसे खासतौर पर शहरी इलाकों में रहने वाले युवा ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। स्कूटर में आधुनिक डिजाइन के साथ रोजमर्रा की उपयोगिता से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं।
मिलेंगे ये फीचर्स
बीगॉस ओवाह में LED लाइटिंग के साथ USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में पर्याप्त स्टोरेज स्पेस, रिवर्स असिस्ट, Distance-to-Empty इंडिकेटर और साइड-स्टैंड सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार अलग-अलग कलर विकल्पों में पेश किया है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इसका चुनाव कर सकते हैं।
145 किलोमीटर तक की रेंज
बीगॉस ओवाह में 3 kWh क्षमता की रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। बैटरी की सुरक्षा के लिए इसमें Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी ने क्या कहा?
लॉन्च के मौके पर बीगॉस के फाउंडर हेमंत काबरा ने कहा कि भारत में टू-व्हीलर ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। खासकर युवा ग्राहक ऐसे प्रोडक्ट पसंद कर रहे हैं, जो आधुनिक होने के साथ उनकी व्यक्तिगत पहचान को भी दर्शाएं।
उन्होंने कहा कि ओवाह को इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। इसमें बोल्ड डिजाइन के साथ भरोसेमंद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रोजमर्रा में उपयोगी फीचर्स का संयोजन दिया गया है।
कितनी है कीमत?
बीगॉस ओवाह को भारतीय बाजार में 1.22 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत के साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर शहरी ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आया है।
(मंजू कुमारी)