|
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
![]()
Khursheed
13 Sep 2026
10:20 IST
एडिट
13 Sep 2026
13:51 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/12/18/entertainment-news-live-updates-2025-12-18-08-12-45.jpeg)
Entertainment News Live Updates Photograph: (News Nation)
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Sep 13, 2026 13:51 IST
Entertainment News Live Updates: पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
Entertainment News Live Updates: पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू (Gulab Sidhu) के घर पर गैंगस्टर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस वारदात का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है. जिसमें बाइक पर 3 युवक घर के पास आते दिखाई दे रहे हैं. इस हमले में किसी को चोट नहीं लगी है, पुलिस घटना की जांच कर रही है.
Three masked men fired gun shots at the residence of singer #GulabSidhu, an artist of team #SidhuMoosewala at Barnala village in #Punjabpic.twitter.com/rlh6gfgRzn
— Neel Kamal (@NeelkamalPb) September 13, 2026Sep 13, 2026 12:50 IST
Entertainment News Live Updates: बिग बॉस 20 के बीच शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 को किया याद
Entertainment News Live Updates: हाल ही में एक बातचीत के दौरान शहनाज ने बिग बॉस 13 को याद करते हुए कहा, ‘बिग बॉस के दौरान मुझे बहुत ट्रोल किया जाता था. मेरे शरीर और मेरी भाषा की वजह से, जो बाद में मेरी ताकत बन गई. लेकिन तब मुझे अनपढ़ और गंवार कहा जाता था. मेरा पंजाबी लहजा था और बिग बॉस से बाहर आने के बाद मैंने उन्हें दिखाया कि वजन कम करना कोई बड़ी बात नहीं है.
Sep 13, 2026 12:31 IST
Entertainment News Live Updates: हैवान की कमाई में दूसरे दिन आई गिरावट
सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘हैवान’ ने अपने पहले दिन लगभग 3 करोड़ रुपये से खाता खोला था, जो 7,224 शोज और 11% की ऑक्यूपेंसी के साथ आया. शनिवार को इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 5,759 शोज और 14% ऑक्यूपेंसी पर आधारित रही.
Sep 13, 2026 12:30 IST
Entertainment News Live Updates: हनुमान अंश ने 37वें दिन कितना किया कलेक्शन?
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश'37वें दिन यानी शनिवार को 179.21 करोड़ रुपये का कुल नेट कलेक्शन किया है।
Sep 13, 2026 12:02 IST
Entertainment News Live Updates: सीएम विजय संग अफेयर रूमर्स के बीच लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखीं तृषा
Entertainment News Live Updates: थलापति विजय और तृषा कृष्णन का अफेयर के रूमर्स के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है. जिसमें दोनों लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड दिखे. उनके इन वीडियो को देखने के बाद फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.
Make it Official 😜#ThalapathyVijay#TrishaKrishnanpic.twitter.com/YDkZ1pZ9oL
— Being Shivam (@itsbeingshivam) September 13, 2026Sep 13, 2026 10:24 IST
Entertainment News Live Updates: बिग बॉस में माही और आम्रपाली ने की कनिका की नकल
Entertainment News Live Updates: बिग बॉस 20 में सलमान खान के सामने आम्रपाली दुबे और माही विज से कनिका की नकल की. दरअसल, यह टास्क सलमान खान ने उन्हें दिया था. सलमान खान ने कहा, ‘आम्रपाली और माही, कनिका बनकर एक-दूसरे से बात कीजिए’. इस पर माही और आम्रपाली ने जिस अंदाज में मिमिक्री की, वह देखकर सलमान खान और सभी घर वाले हंस-हंसकर लोटपोट हो गए.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें