Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/12/05/highlights-2025-12-05-23-57-40.jpg)
Highlights Photograph: (News Nation)
Jul 13, 2026 21:40 IST
Entertainment News Live Updates:'लगान' की एलिजाबेथ से मिले आमिर खान
Entertainment News Live Updates: आमिर खान की फिल्म 'लगान' में रेचल ने एलिजाबेथ का किरदार निभाया था. फिल्म के 25 साल पूरे होने के मैके पर उन्होंने आमिर खान के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ एक नोट लिखा है.
Jul 13, 2026 21:13 IST
Entertainment News Live Updates: ऋतिक रोशन ने पूरी की 'जेलर 2' में कैमियो की शूटिंग
Entertainment News Live Updates: ऋतिक रोशन ने अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' में अपने कैमियो की शूटिंग पूरी कर ली है. खबरें हैं कि शूटिंग करने के बाद ऋतिक, रजनीकांत के घर पर नजर आए. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर वायरल है.
— Om ✨ (@Girish__28) July 11, 2026
Jul 13, 2026 19:46 IST
Entertainment News Live Updates: सारा अली खान ने अपने बचपन के दोस्तों के साथ शेयर की तस्वीरें
Entertainment News Live Updates: सारा अली खान इन दिनों अपने बचपन के दोस्तों के साथ सैर पर हैं. उन्होंने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'अपने बचपन के दोस्तों से फिर मिली हूं. हम मौज मस्ती के लिए तैयार हैं. हम सात समंदर पार मिले हैं. यहां हम खुशी बांटने, प्यार बढ़ाने और यादें बनाने के लिए आए हैं.'
Jul 13, 2026 17:53 IST
Entertainment News Live Updates: 7 साल बाद गोविंदा कर रहे बॉलीवुड में कमबैक
Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा 7 साल बाद फिल्मों में कमबैक करने जा रहे हैं. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म रूपा की घोषणा की है. इसमें उनके साथ रानी स्वर्णकार नजर आएंगी. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.
Jul 13, 2026 16:42 IST
Entertainment News Live Updates: संगीतकार प्यारेलाल पर टूटा दुखों का पहाड़, 78 की उम्र में वाइफ का हुआ निधन
Entertainment News Live Updates: लीजेंड्री कंपोजर प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा का निधन हो गया है. सुनीला शर्मा 78 साल की थीं और उनके निधन की खबर से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई. बता दें कि परिवार के लोग और करीबी उन्हें प्यार से ‘अम्मा’ कहकर बुलाते थे. सुनीला शर्मा के निधन की जानकारी सबसे पहले गायिका प्रियंका मित्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.
Jul 13, 2026 16:31 IST
Entertainment News Live Updates: रश्मिका मंदाना ने शूट किया अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस
रश्मिका मंदाना ने अपकमिंग फिल्म 'मैसा' के लिए शूट किया भारत का पहला फीमेल-लीड अंडरवॉटर फाइट सीक्वेंस.
Jul 13, 2026 15:43 IST
Entertainment News Live Updates: सुरभि ज्योति ने रिवील किया बेटी का नाम
टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी का नाम फाइनली फैंस के साथ शेयर कर दिया है. सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी का नाम ‘सहर’ रखा है.
Jul 13, 2026 14:49 IST
Entertainment News Live Updates: कैंसर से जूझ रहीं महेश मांजरेकर की पत्नी
Entertainment News Live Updates: दिग्गज बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर की एक्ट्रेस पत्नी मेधा मांजरेकर ने कैंसर को लेकर खुलासा किया है. 58 साल की एक्ट्रेस ने बताया कि वह कैंसर पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है.मेधा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा और बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
Jul 13, 2026 14:42 IST
Entertainment News Live Updates: 'बंटवारा 1947' से सामने आया कृष्णा पोस्टर
बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज होते ही पूरे देश में छा गया था. वहीं, अब मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें कृष्णा भगवान की मूर्ति देखने को मिली है. कैप्शन में लिखा गया- 'जब दुनिया ने अपने-अपने पक्ष चुन लिए, तब उसने धर्म का रास्ता चुना.'
Jul 13, 2026 14:25 IST
Entertainment News Live Updates: 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर रिलीज
प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग ओरिजिनल सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' ट्रेलर जारी कर दिया है. ये सीरीज 24 जुलाई को स्ट्रीम की जाएगी. इसमें अर्चना पूरन सिंह और केके मेनन जैसे कलाकार नजर आएंगे.
Jul 13, 2026 13:37 IST
Entertainment News Live Updates:‘आदर्श बाल विद्यालय’ सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज
Entertainment News Live Updates: हिमांक गौर के निर्देशन में बनी नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस सीरीज के कुल 7 एपिसोड आएंगे और 24 जुलाई से भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी.
Jul 13, 2026 13:21 IST
Entertainment News Live Updates: वरुण यादव ने पामेला के मुंह पर फेंके कागज
Entertainment News Live Updates: 'लॉकअप 2' का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वरुण यादव और पामेला सेरेना एक-दूजे से झगड़ते नजर आए. गेम के चक्कर में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई.
— Digital News Hub (@digital_newshub) July 12, 2026
Jul 13, 2026 12:39 IST
Entertainment News Live Updates: 'मातृभूमि' की रिलीज डेट टली?
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: May War Rest in Peace' की रिलीज को लेकर अपडेट आया है. ये फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज होनी थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि ये 2027 यानी अगले साल तक रिलीज की जा सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक नई रिलीज डेट घोषित नहीं की है.
Jul 13, 2026 11:56 IST
Entertainment News Live Updates: शहनाज गिल ने अपनी नई फिल्म के गाने पर शेयर की मजेदार वीडियो
Entertainment News Live Updates: शहनाज गिल ने अपनी नई फिल्म Ishqnaama के नए गाने Narak पर मजेदार वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस वीडियो में कार में बैठकर गाने पर लिप्सिंग करते हुए नजर आ रही हैं. बता दें कि उनकी यह नई फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही है.
Jul 13, 2026 11:31 IST
Entertainment News Live Updates: जापान में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का बुरा हाल
जापान में 'धुरंधर' को एक बड़ा झटका लगा है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 10 जुलाई को जापान में रिलीज किया गया. लेकिन ये चल नहीं पाई. इतना ही नहीं धुरंधर जापान में किसी भारतीय फिल्म की सबसे कमज़ोर ओपनिंग में से एक बन गई है. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म जापान में अपने पहले दिन टॉप 25 फिल्मों में भी जगह नहीं बना पाई.
Jul 13, 2026 11:19 IST
Entertainment News Live Updates: आकांक्षा और शरण का हुआ ग्रैंड रिसेप्शन
Entertainment News Live Updates: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा की शादी के बाद मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में एक ग्रैंड और सितारों से सजा वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया. 11 जुलाई को एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद, इस कपल ने बॉलीवुड के अपने दोस्तों और सहकर्मियों के लिए इस भव्य पार्टी की मेजबानी की. फैंस कपल के ढ़ेरों बधाईयां दे रहे हैं.
Jul 13, 2026 10:14 IST
Entertainment News Live Updates: अल्फा 10वें दिन कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फा ने 10वें दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया और भारत में इसकी कमाई 53.60 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, धमाल 4 ने तीन दिन में ही 65 करोड़ कमा डाले हैं. पढ़ें पूरी खबर
Jul 13, 2026 09:05 IST
Entertainment News Live Updates: धमाल 4 ने संडे को कितनी कमाई की?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धमाल 4' ने रिलीज के तीसरे दिन यानि संडे को 28.50 करोड़कमाए हैं. इसी के साथ इसने तीन दिनों में 65 करोड़ कमा डाले हैं. पढ़ें पूरी खबर-
Jul 13, 2026 08:35 IST
Entertainment News Live Updates: इम्तियाज अली की बेटी इदा ने रचाई सगाई
इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड क्रिश ग्रोवर के साथ सगाई कर ली है. समंदर किनारे हुए इस बेहद रोमांटिक और फिल्मी प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
Jul 13, 2026 08:34 IST
Entertainment News Live Updates: आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन ने कसा तंज
शेखर सुमन ने अपने हालिया मोनोलॉग में आमिर खान की तीसरी शादी का जिक्र करते हुए कहा- 'हमारी सरकार तो ठीक से 'डबल इंजन' नहीं चला पा रही है और वह अब 'ट्रिपल इंजन' चला रहे हैं.'
Advertisment