दिल्ली में पार्किंग होगी हाईटेक... EV को 50% छूट, NDMC ने लिए ये बड़े फैसले

Published on 22 सित॰ 2026

दिल्ली में पार्किंग होगी हाईटेक… EV को 50% छूट, NDMC ने लिए ये बड़े फैसले

पार्किंग में खड़ी गाड़ियां

NDMC Smart Parking System: देश की राजधानी दिल्ली में अब पार्किंग व्यवस्था हाईटेक होने जा रही है. नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में तकनीक आधारित पार्किंग व्यवस्था बनाने की तैयारी कर रही है. एनडीएमसी ने इंटेलिजेंट इंटीग्रेटेड पार्किंग सिस्टम लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सोमवार को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की बैठक हुई, जिसमें कई अन्य विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई.

परिषद ने इलेट्रिक वाहनों को पार्किंग शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देने का भी फैसला किया है. वहीं प्रस्तावित स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था में वाहन चालक डिजिटल माध्यम से ये जानकारी हासिल कर सकेंगे कि कौन से पार्किंग स्थल खाली हैं. यही नहीं वाहन चालक नेविगेशन सुविधा के माध्यम से सीधे संबंधित पार्किंग स्थल तक भी पहुंच सकेंगे.

इंटिग्रेटेड कंट्रोल सेंटर से होगा पार्किंग का संचालन

मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म सिर्फ पार्किंग की उपल्ब्धता के बारे में ही जानने को लेकर काम नहीं आएंगे, बल्कि इनसे शुल्क का भुगतान भी किया जा सकेगा. पार्किंग का संचालन और निगरानी इंटिग्रेटेड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी. भविष्य में नई तकनीकें और सुविधाएं भी इस प्रणाली से जुड़ेंगी. पार्किंग स्थल एनडीएमसी के पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम विभाग के तहत संचालित किए जाएंगे.

इलेट्रिक वाहनों पर 50 फिसदी की छूट मिलेगी. ईवी को बढ़वा देना और पेट्रोल डीजल वाहनों पर निर्भरता कम करना परिषद का उद्देशय है. इससे स्वच्छ परिवाहन को भी प्रोत्साहन मिलेगा. एनडीमसी क्षेत्र के अंधेरे स्थानों पर छह, आठ और 11 मीटर ऊंचे अष्टभुजाकार लाइट पोल लगाए जाएंगे. पोल की नींव, केबल और अर्थिंग सहित इस परियोजना पर 18.26 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

पानी के पुराने बिलों को लेकर भी दी गई राहत

पानी के पुराने बिलों को लेकर भी एनडीएमसी ने उपभोक्ताओं को राहत दी है. अप्रैल 2026 तक करीब 63.52 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के लिए धोबीघाट के उपभोक्ताओं के लिए वन टाइम एमनेस्टी स्कीम लागू की है. पुराने बकाये पर जो लेट पेमेंट सरचार्ज लगता था, उसमें इस स्कीम के तहत राहत दी जाएगी. मोती बाग में नए बने भवन में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट सेंटर बनाया जाएगा.

ये भवन में पालिका आदर्श परीक्षा केंद्र के नाम से बनेगा. सरोजनी नगर में 50 बेड का आयुष हॉस्पिटल कम रिसर्च सेंटर बनेगा. कनाट प्लेस में अलग-अलग सबवे में बंद सात एस्केलेटर नए एस्केलेटर में बदले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़! 220 दवाएं तय क्वालिटी मानकों पर फेल, दिल्ली में 1 का सैंपल नकली

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

google button