
राहुल के धरने के कारण मेरे बेटे की परीक्षा छूट जाती- निशिकांत दुबे
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी के धरने के कारण उनके छोटे बेटे की परीक्षा छूटते-छूटते बची. वह अपने एग्जाम सेंटर पर आधा घंटा लेट पहुंचा. दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए यह दावा किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मेरे सरकारी आवास सफदरजंग लेन के बाहर सड़क पर राहुल गांधी जी के धरने के कारण मेरे छोटे बेटे को परीक्षा सेंटर में आधे घंटे विलंब से पहुंचना पड़ा. शायद इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी लेगी?’
निशिकांत दुबे के ट्वीट के मुताबिक, उनके छोटे बेटे का इंडियन नेशनल होल्डिंग फॉरेन लॉ डिग्री के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया 24th क्वालिफाइंगि एग्जाम था. बता दें कि सफदरजंग लेन और 7 लोक कल्याण मार्ग के बीच की कोई खास दूरी नहीं है. गाड़ी से करीब 5 मिनट का समय लगता है. मगर उनका आरोप है कि राहुल के धरने की वजह से कल यानी मंगलवार को वहां काफी जाम था.
मेरे सरकारी आवास सफदरजंग लेन के बाहर सड़क पर @RahulGandhi जी के धरने के कारण मेरे छोटे बेटे को परीक्षा सेंटर में आधे घंटे विलंब से पहुँचना पड़ा? शायद इसकी ज़िम्मेदारी @INCIndia पार्टी लेगी ? pic.twitter.com/1gdDP0kqwZ
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) July 21, 2026
PM आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना प्रदर्शन
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया. साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग की. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को खूब मनाने की कोशिश की. बावजूद इसके वो नहीं माने.
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल समेत कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बस में बैठाकर छत्रसाल स्टेडियम ले गई. हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल ने कहा कि सरकार चाहे कुछ भी कर ले. इंसाफ की लड़ाई नहीं रुकने वाली है.
यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन ने फूंकी जान! धरना-प्रदर्शन के बाद आज क्या करेगी कांग्रेस
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More