Explainer: शादी के बाद भी चर्चा में रही नाना पाटेकर की लव लाइफ, मनीषा कोइराला-आयशा जुल्का संग जुड़ा नाम

Published on 8 अक्टू॰ 2026

Nana Patekar Love Life: नाना पाटेकर का निधन हो गया है. एक्टर ने 75 साल की उम्र में अंतिम सासा ली. नाना ने  अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता और वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते थे. लेकिन 90 के दशक में नाना पाटेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लंबे समय तक चर्चा में रहे थे. उनकी लव लाइफ में सबसे ज्यादा नाम एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) का जुड़ा था. दोनों के रिश्ते की खबरें 90 के दशक में खूब सुर्खियों में थीं.

 इसके बाद नाना का नाम एक्ट्रेस आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka) के साथ भी जुड़ा. हैरानी की बात तो ये है कि नाना का दोनों एक्ट्रेस संग एक साथ नाम जुड़ा था और उस समय वो शादीशुदा भी थे. हालांकि कहा जाता है कि वो अपनी पत्नी से अलग रहते थे. तो चलिए जानते हैं, उनकी लव लाइफ के बारे में-

नीलकांति पाटेकर से की थी शादी

नाना पाटेकर ने साल 1978 में नीलकांति पाटेकर से की थी. लेकिन दोनों की शादीशुदा जिंदगी में आगे चलकर दूरी आ गई और ये आपसी सहमति से अलग-अलग रहने लगे थे. हालांकि, दोनों ने कभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया. नाना ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो और नीलकांति साथ नहीं रहते, लेकिन वो एक-दूसरे से मिलते थे और एक-दूसरे का ख्याल भी रखा करते थे. वहीं, जब नाना की लव लाइफ में मनीषा कोइराला का नाम आया, तब वो अपनी पत्नी के साथ एक ही घर में नहीं रह रहे थे, लेकिन दोनों का रिश्ता कानूनी तौर पर खत्म नहीं हुआ था.

मनीषा कोइराला से कैसे बढ़ीं नजदीकियां?

नाना और मनीषा ने 1996 में आई फिल्म 'अग्निसाक्षी' में साथ काम किया था. इससे पहले दोनों 'खामोशी: द म्यूजिकल' में भी साथ नजर आए थे. इसी दौर में दोनों के करीब आने की खबरें सामने आने लगी थी. कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे.  'अग्निसाक्षी' के लेखक रणबीर पुष्प ने कुछ समय पहले बताया भी था कि  नाना और मनीषा काफी करीब थे और दोनों के बीच अच्छी समझ थी, लेकिन उन्होंने खुद उनके रिश्ते को रोमांस की तरह नहीं देखा था. बाद में दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में काफी चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें- Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर के निधन से अटकी ये फिल्में, कुछ शूटिंग पूरी तो कुछ का काम बाकी

नाना से शादी करना चाहती थी मनीषा!

नाना पहले से शादीशुदा थे, ऐसे में मनीषा के साथ उनके कथित रिश्ते की खबरों ने तूल पकड़ा था. कहा तो ये भी जाता है कि मनीषा नाना पर पत्नी से तलाक लेकर शादी का दबाव बनाने लगी थी, लेकिन नाना किसी भी कीमत पर अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे. इसी दौरान नाना की लाइफ में आयशा जुल्का की भी एंट्री हुई थी. 

नाना और आयशा जुल्का का रिश्ता

मनीषा और नाना के रिश्ते के बीच एक वक्त आयशा जुल्का का नाम भी सामने आया. साल 2003 में आयशा जुल्का (Ayesha Jhulka) ने नाना पाटेकर के साथ फिल्म 'आंच' की थी. इस फिल्म में दोनों ने खूब बोल्ड सीन दिए थे. फिल्म में आयशा और नाना के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए गए जिसके बाद दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए और खबरें तो ये तक थी कि दोनों लिव इन में रहने लगे थे.

मनीषा ने नाना-आयशा को पकड़ा रंगे हाथ

वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा उस दावे की हुई जिसमें कहा गया कि मनीषा ने नाना को आयशा जुल्का के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा को नाना का अपने को-स्टार से ज्यादा मिलना जुलना पसंद नहीं था और ऐसे में जब उन्होंने नाना और आयशा को  कमरे में साथ-साथ देखा तो वोषा भड़क उठीं और चिल्लाने लगीं. मार-पीट की भी नौबत आ गई थी.तब नाना ने मनीषा को समझाकर शांत किया था. कहा जाता है कि इसके बाद मनीषा संग नाना का रिश्ता खत्म हो गया था.

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर की आवाज इतनी अलग क्यों थी? गुस्सा नहीं, ये 5 चीजें बनाती थीं उनके डायलॉग को यादगार

आयशा जुल्का से भी खत्म हुआ रिश्ता

नाना का नाम आयशा जुल्का के साथ जुड़ने के बाद भी ये रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ा. दोनों की नजदीकियों को लेकर उस समय काफी खबरें छपीं, लेकिन आयशा ने बाद में इसे अफेयर की बजाय दोस्ती बताया था. समय के साथ दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए. 

पत्नी नीलकांति से अलग क्यों रहते थे नाना?

वहीं, नाना और उनकी पत्नी नीलकांति की शादी की बात करे तो ये करीब पांच दशक तक कानूनी रूप से कायम रही, लेकिन दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे. नाना ने खुद कहा था कि उनके बीच तलाक नहीं हुआ था और वे एक-दूसरे का ख्याल रखते थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने ये भी कहा था कि अगर वो किसी को खुशी नहीं दे सकते तो उन्हें परेशानी भी नहीं देना चाहते. नाना के शुरुआती करियर में नीलकांति ने उनका साथ भी दिया था. उस समय नाना को एक शो के लिए बहुत कम पैसे मिलते थे और नीलकांति की नौकरी से घर चलाने में मदद मिली थी. दोनों के बीच दूरी के बावजूद उनका रिश्ता पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था.

FAQs

1. नाना पाटेकर की शादी किससे हुई थी?
नाना पाटेकर ने साल 1978 में नीलकांति पाटेकर से शादी की थी.

2. नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला का रिश्ता कैसा था?
दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें 90 के दशक में काफी चर्चा में रही थीं.

3. क्या मनीषा कोइराला नाना पाटेकर से शादी करना चाहती थीं?
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मनीषा नाना से शादी करना चाहती थी.

4. नाना पाटेकर का नाम और किस एक्ट्रेस से जुड़ा था?
नाना का नाम एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ भी जोड़ा गया था.

5. क्या नाना पाटेकर और नीलकांति का तलाक हुआ था?
 नाना पाटेकर अपनी पत्नी से करीब 35 साल अलग रहे, लेकिन कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया था.

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर को क्यों कहा जाता था ‘एंग्री मैन’? जानें पर्दे पर गुस्से के पीछे की पूरी कहानी