Fact Check: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा का बताकर वायरल हो रहा वीडियो भारत का है- Old Delhi Video Falsely Linked to Nepal Communal Violence

Published on 5 अग॰ 2026

नेपाल में जुलाई 2026 में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, वायरल वीडियो फरवरी 2020 में दिल्ली में हुई एक घटना का है।

  • By: Sharad Prakash Asthana
  • Published: Aug 5, 2026 at 06:18 PM

Nepal communal violence

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल के कई जिलों में जुलाई 2026 में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसा से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को एक मीनार को नुकसान पहुंचाते देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो नेपाल में मस्जिद को नुकसान पहुंचाने का है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा भ्रामक निकला। दरअसल, जुलाई 2026 में नेपाल के मधेश इलाके के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी, लेकिन वायरल वीडियो दिल्ली में फरवरी 2020 में हुई एक घटना का है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर ‘thechevli’ ने 3 अगस्त 2026 को एक वीडियो शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “नेपाल में 2 हिंदू लड़के की हत्या के बाद सारे लोग मुसलमानों को टारगेट कर रहे हैं मस्जिद में तोड़फोड़ और आग लगा रहे हैं।

पड़ताल

वायरल वीडियो के कीफ्रेम को हमने गूगल लेंस से सर्च किया तो ‘orissapost’ न्यूज पोर्टल पर इससे संबंधित एक खबर मिली। इसमें वायरल वीडियो के कीफ्रेम का भी प्रयोग किया गया है। 26 फरवरी 2020 को छपी इस रिपोर्ट के अनुसार, ”दिल्ली के अशोक नगर में मस्जिद को नुकसान पहुंचाने का वीडियो वायरल हुआ है।”

यूट्यूब चैनल ‘Thrilling News India’ पर 25 फरवरी 2020 को अपलोड किए गए वीडियो में वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। इसमें वीडियो को दिल्ली का बताया गया है।

‘बीबीसी’ की 26 फरवरी 2020 की ग्राउंड रिपोर्ट में भी अपलोड किए गए वीडियो में घटना के बाद की मस्जिद की फुटेज देखी जा सकती है।

‘इंडिया टुडे’ की वेबसाइट पर ‘पीटीआई’ के हवाले से 27 फरवरी 2020 को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, “स्थानीय लोगों का दावा है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान एक मस्जिद और एक दरगाह में तोड़फोड़ की गई और फिर उनमें आग लगा दी गई। मस्जिद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर इलाके में है, जबकि दरगाह चांद बाग में है।”

‘द हिंदू’ की 2 जुलाई 2020 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “राजधानी में ‘नागरिकता संशोधन कानून’ (CAA) और प्रस्तावित ‘नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस’ (NRC) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के बाद हुए दंगों में कुल 51 लोग मारे गए थे।”

इस बारे में हमने दिल्ली में ‘दैनिक जागरण’ के क्राइम रिपोर्टर राकेश कुमार सिंह से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो दिल्ली का बताकर वायरल हुआ था।

क्या है संदर्भ?

नेपाल के मधेश इलाके में 26 जुलाई 2026 को सांप्रदायिक हिंसा तब भड़क गई, जब कांवड़ यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों का दूसरे धर्म से लोगों से विवाद हो गया था। बीबीसी की 1 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई है।

इस बारे में नेपाल के न्यूज पोर्टल ‘लु​म्बिनी राइज’ के संपादक विनोद परियर का कहना है कि मधेश में अब स्थिति नियंत्रण में है और कर्फ्यू हटा दिया गया है।

दिल्ली के वीडियो को नेपाल का बताकर शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। फरवरी 2025 में बने इस अकाउंट के एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: नेपाल में जुलाई 2026 में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, वायरल वीडियो फरवरी 2020 में दिल्ली में हुई एक घटना का है।

  • Claim Review : नेपाल में मस्जिद को नुकसान पहुंचाते उपद्रवी।
  • Claimed By : Insta User- thechevli
  • Fact Check : भ्रामक

Our Sources

  1. News Report of orissapost, Dated 26 Feb 2026
  2. Video of Thrilling News India, Dated 25 Feb 2026
  3. News Report of BBC, Dated 26 Feb 2026
  4. News Report of India Today, Dated 27 Feb 2026
  5. News Report of The Hindu, Dated 2 Jul 2020
  6. News Report of BBC, Dated 1 Aug 2026

पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...

Related Fact Check

  • Fact Check: सऊदी अरब में हुए हमले का पुराना वीडियो ईरान पर अमेरिकी हमले का बताकर वायरल  
  • Fact Check: अरुणाचल में चीनी सेना के घुसपैठ के दावे से वायरल वीडियो थाई आर्मी का है
  • Fact Check: केरल में रेप करने पर बेटियों ने नहीं काटा पिता का प्राइवेट पार्ट, बांग्लादेश की घटना मनगढ़ंत कहानी के साथ वायरल 

टैग्स

  • Delhi
  • Nepal communal violence
  • Nepal Viral Video

अपनी प्रतिक्रिया दें

Next Article