दरभंगा में एक महिला टीचर ने स्कूल के प्रिंसिपल कुमार गौरव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। टीचर का कहना है, प्रिंसिपल छेड़छाड़ करता है और विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करता है। इसके अलावा अश्लील वीडियो दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित
.
महिला टीचर की शिकायत पर मोरो थाना में SC/ST एक्ट और बीएनएस की धारा 75, 78, 351 और 352 में FIR दर्ज की गई है।
मामला मोरो थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल खपड़पुरा का है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

टीचर के आरोपों के बाद पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला
महिला टीचर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है, प्रिंसिपल उन्हें घूरकर देखता है और अश्लील कमेंट करता है। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का यूज कर अपमानित करता है। इसके साथ ही मुझे बार-बार अपने ऑफिस में बुलाकर बैठाता है और कंधे पर हाथ रखकर मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता है।
साल 2025 से लगातार इस तरह का हरकत करता है। मानसिक प्रताड़ना की वजह से दो महीने का बच्चा भी खराब हो गया।
शिक्षा विभाग में शिकायत के बाद मांगा गया स्पष्टीकरण
महिला टीचर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी विष्णुदेव झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमार और डीपीओ से लिखित शिकायत की। इसके बाद 9 सितंबर 2026 को चिट्ठी के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय खपड़पुरा के प्रिंसिपल कुमार गौरव से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रिंसिपल ने 11 सितंबर को अपना स्पष्टीकरण विभाग को सौंप दिया है, जिसमें महिला टीचर की ओर से लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है।
प्रिंसिपल की ओर से दिए जवाब के बाद 11 सितंबर को संबंधित अधिकारी ने स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रिंसिपल के खिलाफ कई शैक्षणिक अनियमितताएं मिली।
रिपोर्ट के अनुसार, कुमार गौरव बिना आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराए सीएल में पाए गए और उनकी अनुपस्थिति में सुशील कुमार चौधरी को मौखिक आदेश के आधार पर विद्यालय का प्रभारी बनाया गया था। निरीक्षण के दौरान मिड डे मील भी मेन्यू के अनुसार समय पर संचालित नहीं पाया था। पूछताछ में गैस की खरीदारी नहीं होने के कारण बताया गया।

महिला टीचर ने प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
शिक्षकों से पूछताछ में भी अभद्र व्यवहार की बात आई सामने
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षकों से प्रिंसिपल के संबंध में पूछताछ की गई। रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल के सभी शिक्षकों ने प्रिंसिपल पर अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
वहीं, शिक्षक बसंत कुमार पासवान ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की है।
प्रिंसिपल ने स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं दिया। इसलिए प्रिंसिपल कुमार गौरव के खिलाफ निलंबन और अन्य आवश्यक प्रशासनिक एवं विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

लेडी टीचर ने बताया कि एसएसपी से शिकायत के बाद महिला थाना में एफआईआर दर्ज की गई।
मोरो थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति ने बताया कि महिला टीचर की शिकात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला टीचर ने बताया कि 30 अगस्त को मोरो थाने में शिकायत की थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। 10 सितंबर को एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद 11 सितंबर को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।