Aug 23, 2026 02:46 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
फॉक्सवैगन ने एक नई 7-सीटर एसयूवी पर काम शुरू किया है, जिसे फिलहाल Projeto Atacama नाम से जाना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई एसयूवी को ब्राजील में फॉक्सवैगन डीलर्स को दिखाया भी जा चुका है। इसकी टक्कर टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगी।

फॉक्सवैगन
केवल
₹45,500/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
फॉक्सवैगन (Volkswagen) अब टोयोटा को 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में कड़ टक्कर देने वाली है। कंपनी फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली एक दमदार एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने साउथ अमेरिका में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो एक्सपैंशन के तहत एक नई 7-सीटर एसयूवी पर काम शुरू किया है, जिसे फिलहाल Projeto Atacama नाम से जाना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई एसयूवी को ब्राजील में फॉक्सवैगन डीलर्स को दिखाया भी जा चुका है। यह मॉडल कंपनी की दक्षिण अमेरिकी रेंज का नया फ्लैगशिप बन सकता है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
Amarok से जुड़ी होगी नई एसयूवी
फॉक्सवैगन के पास पहले से Amarok पिकअप ट्रक मौजूद है, लेकिन कंपनी ने अब तक इसी तरह के लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कोई प्रोडक्शन 7-सीटर एसयूवी ऑफर नहीं किया है। हालांकि, कंपनी पहले Amarok पर बेस्ड एक 7-सीटर एसयूवी का प्रोटोटाइप बना चुकी है, लेकिन वह मॉडल प्रोडक्शन तक नहीं पहुंच पाया था। अब फॉक्सवैगन एक बार फिर इस कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार Projeto Atacama और नेक्स्ट जेनरेशन Amarok को Star Bridge आर्किटेक्चर पर डिवेलप किया जाएगा।
यह प्लेटफॉर्म फॉक्सवैगन और SAIC की मदद से तैयार किया गया है और चीन में SAIC Maxus Interstellar X पिकअप में इस्तेमाल होता है। Interstellar X की लंबाई करीब 5,500mm और व्हीलबेस लगभग 3,300mm है। फॉक्सवैगन की एसयूवी के फाइनल डाइमेंशन्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन अगर इसका व्हीलबेस इसी के आसपास रहा तो यह अपने कॉम्पिटिटर्स से काफी बड़ी हो सकती है।
फॉर्च्यूनर से काफी ज्यादा बड़ा व्हीलबेस
फॉर्च्यूनर का व्हीलबेस 2,790mm है, जबकि GWM Haval H9 का व्हीलबेस करीब 2,850mm है। ऐसे में फॉक्सवैगन की नई एसयूवी का व्हीलबेस करीब 40-50cm तक ज्यादा हो सकता है। इसका सीधा फायदा केबिन स्पेस, थर्ड रो में लेगरूम और बूट स्पेस में देखने को मिल सकता है। हालांकि, एसयूवी की बॉडी और सीटिंग के हिसाब से फाइनल डाइमेंशन्स अलग हो सकते हैं। फॉक्सवैगन इस एसयूवी को केवल Maxus Interstellar X का रीबैज्ड वर्जन नहीं बनाएगी। इसमें अलग डिजाइन, नया इंटीरियर और मॉडल के हिसाब से अलग चेसिस ट्यूनिंग मिलने की उम्मीद है। सस्पेंशन को भी फैमिली एसयूवी के हिसाब से ट्यून किया जाएगा, ताकि ऑफ-रोड कैपेबिलिटी के साथ बेहतर राइड कम्फर्ट भी मिल सके।
470hp से ज्यादा पावर वाला PHEV सेटअप
इस एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसका संभावित पावरट्रेन हो सकता है। इसके टॉप वेरिएंट में नेक्स्ट जेनरेशन Amarok से जुड़े एक हाई-परफॉर्मेंस plug-in hybrid सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में संभावित Amarok 800 TSI का जिक्र किया गया है, जिसमें करीब 800 Nm टॉर्क और 470hp से ज्यादा की कंबाइन्ड पावर मिलने की उम्मीद है। इसमें फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड हो सकता है। यह 0-100 kmph की रफ्तार करीब 5 सेकंड में पकड़ सकती है। अगर यही पावरट्रेन Projeto Atacama में भी आता है, तो यह फॉर्च्यूनर और हवल H9 जैसे एसयूवी के मुकाबले काफी ज्यादा पावरफुल होगी।
(Photo: Rushlane)

