Fronx और Baleno का बदलेगा अंदाज! मजबूत हाइब्रिड के साथ प्लग-इन हाइब्रिड इंजन की तैयारी

Published on 27 सित॰ 2026

Fronx और Baleno का बदलेगा अंदाज! मजबूत हाइब्रिड के साथ प्लग-इन हाइब्रिड इंजन की तैयारी

Suzuki Fronx और Baleno में आएगा Hybrid का दम, कंपनी ने तैयार किया नया पावरट्रेन

Suzuki ने कॉम्पैक्ट कारों के लिए अपनी नई Hybrid टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ-साथ रेंज एक्सटेंडर टेक्नोलॉजी डेवलप करने की जानकारी दी है. रेंज एक्सटेंडर सिस्टम में प्लग-इन चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा और इसे कंपनी ने REEV Light नाम दिया है.

कंपनी के मुताबिक, कॉम्पैक्ट कारों में Series Hybrid (HEV) और PHEV/REEV Light दोनों तरह की हाईब्रिड टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जाएगी. माना जा रहा है कि Suzuki Fronx और Baleno उन शुरुआती मॉडल्स में शामिल हो सकती हैं, जिन्हें यह नई टेक्नोलॉजी मिल सकती है.दोनों ही मॉडल कई इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं.

कैसे काम करेगा Suzuki का REEV Light सिस्टम?

Suzuki की Range Extender टेक्नोलॉजी थोड़ी अलग तरह से काम करेगी. इसमें कार के पहियों को चलाने का काम इलेक्ट्रिक मोटर करेगी, जबकि पेट्रोल इंजन जरूरत पड़ने पर बैटरी के लिए बिजली बनाएगा.कंपनी इसमें प्लग-इन चार्जिंग की सुविधा भी देगी. इसके लिए कार में चार्जिंग पोर्ट और जरूरत के हिसाब से बैटरी पैक लगाया जाएगा.

इसका मकसद बड़ी और भारी बैटरी इस्तेमाल किए बिना इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का फायदा देना है. Suzuki का कहना है कि REEV Light में बहुत बड़ी बैटरी नहीं होगी, लेकिन यह ड्राइविंग के दौरान बैटरी की रेंज को लेकर चिंता कम करने में मदद करेगा.

1.2 लीटर इंजन बन सकता है Hybrid सिस्टम का जनरेटर

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड से जुड़े सिस्टम में Suzuki के 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है. यह नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन पहियों को सीधे चलाने के बजाय जनरेटर की भूमिका निभा सकता है.सीरीज़ हाइब्रिड सिस्टम में पेट्रोल इंजन बिजली बनाएगा और इलेक्ट्रिक मोटर उस बिजली का इस्तेमाल करके कार के पहियों को चलाएगी. यानी ड्राइविंग का सीधा काम इलेक्ट्रिक मोटर के पास रहेगा.

यह टेक्नोलॉजी उस Series-Parallel Hybrid सिस्टम से अलग होगी, जिसका इस्तेमाल Maruti Suzuki ने Toyota से ली गई टेक्नोलॉजी के जरिए Grand Vitara और Victoris जैसे मॉडल्स में किया है.

एक साथ तैयार होंगी दोनों Hybrid टेक्नोलॉजी

Suzuki ने बताया है कि कंपनी Series Hybrid और Plug-in Hybrid सिस्टम को अलग-अलग तरीके से विकसित करने के बजाय एक ही बेस पर तैयार करेगी. इसके लिए दोनों सिस्टम में कॉमन प्लेटफॉर्म और बेसिक डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी के मुताबिक, इन टेक्नोलॉजी को एक परिवार की तरह डेवलप करने से डेवलपमेंट को ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकेगा.

Suzuki ने यह भी बताया कि छोटी कारों के लिए नई Hybrid टेक्नोलॉजी में माइलेज, ड्राइविंग परफॉर्मेंस और लागत के बीच बेहतर संतुलन बनाने पर फोकस रहेगा. कंपनी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी से ICE यानी सामान्य पेट्रोल इंजन वाली कारों की तुलना में CO2 उत्सर्जन करीब 15 फीसदी तक कम किया जा सकता है.अगर यह टेक्नोलॉजी Fronx और Baleno जैसे मॉडल्स में आती है, तो इन कारों में बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के साथ इलेक्ट्रिफाइड ड्राइविंग का नया ऑप्शन देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- 2027 से कारों का Safety Test होगा और भी कठिन! बदल जाएंगे क्रैश टेस्ट के कई नियम

Triumph Daytona 660 का 2026 मॉडल आया नए अंदाज में! डिजाइन से फीचर्स तक जानें 5 अपडेट

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button