प्रीमियम वियरेबल ब्रांड Garmin ने भारतीय बाजार में अपना नया हेल्थ-फोकस्ड फिटनेस ट्रैकर Garmin Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है।

Garma Cirqa को भारत में लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Garmin ने भारत में अपना नया Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी के हेल्थ-फोकस्ड वियरेबल लाइनअप में बिल्कुल नया एडिशन है। कंपनी के मुताबिक, ये एक स्क्रीन-फ्री फिटनेस ट्रैकर है जो बिना किसी डिस्प्ले के डिस्ट्रैक्शन के काम करता है, फिर भी हेल्थ, स्लीप और एक्टिविटी की पूरी और सटीक ट्रैकिंग करता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, बॉडी बैटरी, स्ट्रेस ट्रैकिंग, डीप स्लीप एनालिसिस, स्किन टेम्परेचर और ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। Garmin का दावा है कि Cirqa स्मार्ट बैंड में 10 दिन तक की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है।
Garmin Cirqa Smart Band की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Garmin Cirqa Smart Band की कीमत 25,990 रुपये रखी गई है। इसे दो साइज ऑप्शन्स में पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि स्मॉल/मीडियम वैरिएंट 120-200mm घेरे वाली कलाइयों के लिए डिजाइन किया गया है। ये मौव, फ्रेंच ग्रे, ब्लैक और कैप्टन ब्लू कलर्स में आता है।
वहीं, इसका लार्ज/एक्स्ट्रा लार्ज वेरिएंट 145 से 240mm साइज वाली कलाइयों पर फिट बैठता है और ये कैप्टन ब्लू, मौव और ब्लैक कलर में मिलता है। इस वियरेबल को Garmin India की ऑफिशियल वेबसाइट से सीधे खरीदा जा सकता है।
Garmin Cirqa Smart Band के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Garmin Cirqa स्मार्ट बैंड स्क्रीनलेस डिजाइन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि बिना डिस्प्ले वाले डिजाइन से यूजर्स का ध्यान बार-बार स्क्रीन पर जाने से बचता है और कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं होता। इस वियरेबल में फाइबर-रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर केस और फैब्रिक कम्फर्टफिट बैंड मिलता है। साथ ही वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे 5 ATM की वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली हुई है।

हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए Cirqa कलाई से 24 घंटे लगातार हार्ट रेट मॉनिटर करता है और यूजर की तय की गई लिमिट के हिसाब से हाई और लो हार्ट-रेट अलर्ट्स भी देता है। इसमें Garmin का सिग्नेचर बॉडी बैटरी फीचर भी शामिल है। कंपनी के मुताबिक, ये फीचर आपके एनर्जी लेवल्स का अंदाजा लगाता है और बताता है कि कब आपके लिए वर्कआउट करना सही रहेगा और कब बॉडी को आराम की जरूरत है। इसके अलावा इसमें दिनभर के स्ट्रेस लेवल्स ट्रैक करने की सुविधा है, जबकि Pulse Ox सेंसर खून में ऑक्सीजन लेवल (SpO2) को मेजर करता है।
ये बैंड महिलाओं की सेहत से जुड़े फीचर्स जैसे मेंस्ट्रुअल साइकिल और प्रेग्नेंसी ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करता है। Garmin ने इसमें एक स्किन टेम्परेचर सेंसर भी दिया है, जो रात को सोते समय बॉडी टेम्परेचर को ट्रैक करता है।
स्लीप ट्रैकिंग की बात करें तो Cirqa स्लीप स्कोर, एडवांस्ड स्लीप मॉनिटरिंग और अलग-अलग स्लीप स्टेज ब्रेकडाउन की पूरी जानकारी देता है। इसका स्लीप कोच आपकी नींद की जरूरत के हिसाब से पर्सनल सजेशन देता है, जबकि स्लीप अलाइनमेंट सर्केडियन रिदम और स्लीप कंसिस्टेंसी को ट्रैक करता है।
इसके अलावा रिकवरी के लिए हेल्थ स्टेटस, ब्रीदिंग वेरिएशंस, HRV स्टेटस, स्किन-टेम्परेचर ट्रैकिंग और एक स्मार्ट वेक अलार्म भी दिया गया है।
फिटनेस लवर्स के लिए Cirqa वॉकिंग और रनिंग जैसी बेसिक एक्टिविटीज को अपने आप डिटेक्ट कर लेता है। डिटेक्ट की गई एक्टिविटीज को यूजर्स Garmin Connect एप के जरिए चेक या एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा 80 से ज्यादा एक्टिविटीज को मैनुअली ट्रैक किया जा सकता है, जिनमें रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग, हाइकिंग, योगा, पिलेट्स, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, HIIT, रोइंग, रैकेट स्पोर्ट्स और टीम स्पोर्ट्स शामिल हैं।
Garmin Cirqa स्मार्ट बैंड 24/7 एक्टिव हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ 10 दिन तक की बैटरी बैकअप का वादा करता है। ये कनेक्टेड GPS और LiveTrack लोकेशन शेयरिंग के साथ आता है, जिसे Android और iOS दोनों पर मौजूद Garmin Connect एप से पेयर करके इस्तेमाल किया जा सकता है।