Rakhi Sawant Visited Makkah For Umrah: मक्का से सामने आए वीडियो में राखी सावंत नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए रो-रोकर दुआ मांगती हुई नजर आईं. उन्होंने बाढ़ में फंसे बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों की हिफाजत के लिए दुआ की. इसके अलावा उन्होंने जेन-जी के लिए भी दुआ मांगी.
Rakhi Sawant Visited Makkah For Umrah: मक्का से सामने आए वीडियो में राखी सावंत नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए रो-रोकर दुआ मांगती हुई नजर आईं. उन्होंने बाढ़ में फंसे बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों की हिफाजत के लिए दुआ की. इसके अलावा उन्होंने जेन-जी के लिए भी दुआ मांगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/28/rakhi-sawant-3-2026-08-28-16-42-07.png)
Photograph: (@k_gauravs/X)
Rakhi Sawant Visited Makkah For Umrah: ड्रामा क्वीनराखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. हालांकि, इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं है बल्कि धार्मिक यात्रा है. दरअसल, इन दिनों राखी मक्का में उमराह करने के लिए गई हुई हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह बुर्का पहनी नजर आईं. जिसमें वह मक्का के सामने अल्लाह से नेपाल में आई बाढ़ के पीड़ितों की सलामती के लिए दुआ मांगती हुई दिखीं. इतना नहीं वह एक दूसरे वीडियो में देश के युवाओं की अच्छी पढ़ाई, रोजगार और बेहतरी फ्यूचर के लिए दुआ मांगती हैं. राखी के इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं.
नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राखी ने रोते हुए मांगी दुआ
मक्का से सामने आए वीडियो में राखी सावंत नेपाल के बाढ़ के पीड़ितों के लिए रो-रोकर दुआ मांगती हुई नजर आईं. उन्होंने बाढ़ में फंसे बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों की हिफाजत के लिए दुआ की. राखी ने कहा, 'मैं दुआ करती हूं अल्लाह नेपाल में जो बाढ़ आई है, जो तूफान आया है वो रुक जाए. वहां के बच्चे, बूढ़े जानवर सब बच जाएं. अल्लाह नेपाल में जो कहर आया है, वो थम जाए. मेरे खुदा इन सब की तरफ से मैं माफी मांगती हूं. नेपाल की बाढ़ में जो हमारे इंडियन्स फंस गए हैं, नेपाल के लोग फंस गए हैं, वो सब सही सलामत हों. नेपाल में बारिश, बाढ़ थम जाए. मेरे खुदा सबकी तरफ से माफी मांगती हूं.' दुआ मांगते हुए राखी बहुत ज्यादा इमोशनल नजर आईं. कई लोगों ने राखी के इस अंदाज को पसंद किया कि उन्होंने जानवरों के लिए भी दुआ मांगी.
What the f*** is this?
Non-Muslims are strictly prohibited from entering Mecca and the Kaaba. How exactly did Rakhi Sawant manage to visit? 🤔🕋 pic.twitter.com/0A06aBy9r4
— Gaurav (@k_gauravs) August 28, 2026
Gen-Z के मांगी यह दुआ
इसके अलावा सोशल मीडिया पर राखी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह देश के Gen-Z के लिए दुआ मांगती नजर आईं. उन्होंने देश के एजुकेशन सिस्टम और युवाओं के फ्यूचर को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. राखी ने कहा, 'मेरे खुदा मेरे देश को बचा लो. गलत लोगों से मेरे देश को बचा लो. मेरे देश के एजुकेशन को बचा लो. देश के Gen-Z को बचा लो. उन्हें ढेर सारी नौकरियां दो. मेरे Gen-Z को अच्छी पढ़ाई-लिखाई दो.'
'खुद की जिंदगी जियो और मां-बाप की सेवा करो.'
इसके बाद उन्होंने देश के मंत्रियों के ईमानदारी से काम करने और जेन-जी को बरकत और एजुकेशन मिलने की दुआ की. उन्होंने दुआ मांगी कि युवाओं को लाइफ में ऐसे मौके मिले, जिससे वह आगे बढ़ सकें.उन्होंने अपनी दुआ में कहा, 'मैं दुआ करती हूं कि देश के जो मंत्री हैं, वो ईमानदारी से चलें. Gen-Z को ढेर सारी बरकत, एजुकेशन मिले. उनकी कोई बेइज्जती न करे. जितने भी Gen-Z हैं, वो अपने मां-बाप को कभी न सताएं. वो i-Phone के लिए मां-बाप को न सताएं. अपनी खुद की कमाई करो. खुद की जिंदगी जियो और मां-बाप की सेवा करो.'
आठ बार कर चुकी हैं राखी उमराह
बता दें कि राखी सावंत ने साल 2022 में बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से दूसरी शादी की थी. उन्होंने शादी के बाद कथित तौर पर इस्लाम कुबूल कर लिया था और अपना नाम फातिमा रख लिया था. राखी की ये शादी कुछ महीनों में खत्म हो गई थी. लेकिन वह आदिल से शादी करने के बाद कई बार उमराह के लिए मक्का जा चुकी हैं. राखी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पांचों वक्त की नमाज पढ़ती हैं, तहज्जुद की नमाज अदा करती हैं और कुरान भी पढ़ती हैं.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें