'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की हुंकार, Gen-Z ने मनाया जश्न

Published on 25 जुल॰ 2026

Jantar Mantar Protest: नीट (NEET) परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जारी देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा दिए जाने की खबर के बाद जंतर-मंतर पर डटे छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने जोरदार जश्न मनाया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया.

मंच से समर्थकों और छात्रों को संबोधित करते हुए दीपके ने कहा, ‘ये कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन मैं कहता हूं- झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए. हमने ये कर दिखाया है.” जंतर-मंतर पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इस जीत को उन छात्रों को समर्पित किया, जिन्होंने नीट विवाद के तनाव में अपनी जान गंवा दी.

VIDEO | Delhi: As Union Education Minister Dharmendra Pradhan posts a letter, saying he has sent his resignation to PM Modi, CJP founder Abhijeet Dipke says, We have done it. Dharmendra Pradhan has resigned.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/M7XmkgYhRG

— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026

सीजेपी (CJP) की दो अन्य प्रमुख मांगें

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की पहली मांग पूरी होने के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने अपनी बाकी दो मांगों को लेकर दबाव तेज कर दिया है. आत्महत्या करने वाले सभी मृतक छात्रों के पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. आंदोलन के दौरान देशभर में प्रदर्शनकारी छात्रों और छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं.

ये भी पढ़ें: Bihar Bandh Today: NEET धांधली के विरोध में सुलग उठा बिहार पटना, भागलपुर से औरंगाबाद तक उग्र प्रदर्शन, पथराव-आगजनी के बीच कई हिरासत में

अभिजीत दीपके ने कहा, “हम कॉकरोच हैं, इतनी जल्दी जाने वाले नहीं हैं. लोकतंत्र में डरना नहीं, बोलना सीखना है.” सीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि जब तक बाकी दो मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा.

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं. प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है. फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं. इसके अलावा एनसीसी 'C' सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.

Read More

google button