'मैंने तुम्हें हल्के में लिया, माफ करना Gen Z': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा का Video Viral - Haribhoomi

Published on 25 जुल॰ 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह Gen Z की तारीफ करती नजर आ रही हैं और युवाओं से माफी भी मांग रही हैं।

Sonakshi Sinha Viral video

सोनाक्षी सिन्हा वीडियो

  • Published: 25 Jul 2026, 07:12 PM IST
  • Last Updated: 25 Jul 2026, 07:12 PM IST

Sonakshi Sinha: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनाक्षी देश के युवाओं, खासकर Gen Z, की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पहले वह इस पीढ़ी को उतनी गंभीरता से नहीं लेती थीं, लेकिन अब उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है।

'Gen Z ही असली आर्ट है'
वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं और कहती हैं,
"आप जानते नहीं हो, आपने आज क्या किया है? मैं एक कलाकार हूं भाई, लेकिन जेन जेड कला है!!! मैं बहुत हल्के में लेती थी जेन जेड को। चार घंटे काम करते हैं, थक जाते हैं, कुछ नहीं होगा इनसे (तुम्हें नहीं पता कि तुमने आज क्या किया? मैं एक कलाकार हूं भाई, लेकिन जेन जेड कला है!!!) मैं जेन जेड को बहुत हल्के में लेता था। वे 4 घंटे काम करते हैं, थक जाते हैं और कुछ भी नहीं कर पाते हैं।"

कान पकड़कर मांगी माफी
बाद में उन्होंने कान पकड़कर और उठक-बैठक लगाकर Gen Z से माफी मांगी। एक्ट्रेस आगे कहती हैं, "अब कभी नहीं! सलाम... सलाम! अब मुझे देखो, मैं आप जैसा बनना चाहती हूँ। मैं Gen Z बनना चाहती हूं। यार, आप लोगों ने क्या कर दिखाया? यकीन नहीं होता, यकीन नहीं होता!"

पोस्ट में लिखा- 'Gen Z पर गर्व है'
अपने कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा कि उनका मतलब यह था कि उन्हें Gen Z पर बहुत गर्व है और उन्होंने उनका शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने आगे लिखा, "अभी के लिए बस इतना ही... मिलेनियल का दिमाग फिर गया है। 25.07.2026. क्या दिन था!"

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर दी इस्तीफे की जानकारी
शनिवार (25 जुलाई 2026) को धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत संदेश साझा करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया है।

pic.twitter.com/VSArqS98OJ

— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026

अपने संदेश में उन्होंने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन, विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगियों, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा अपने कार्यकाल के दौरान साथ काम करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।