Indore Electricity Company GM Finance Lokayukta raid: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के जनरल मैनेजर वित्त शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना समेत 9 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। जांच में बिजली कंपनी के जीएम वित्त सेमिल के बेटे के नाम ट्रांसफर फैक्टरी, बहू, दामाद और एक रिश्तेदार के नाम पीथमपुर और धार में पांच औद्योगिक प्लांट मिल हैं। अब तक हुई जांच में जीएम सेमिल की वास्तविक इनकम से 258 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का अनुमान है।
जानें जांच में अब तक कहां-क्या मिला?
- मुरैना के रविदास नगर में आरोपी शिवराम सेमिल के नाम से 50 लाख रुपए कीमत का दो मंजिला मकान मिला मिला है। यहां ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम जांच कर रही है।
लोकायुक्त के अनुसार शिवराम सेमिल वर्तमान में इंदौर स्थित पॉलीग्राउंड कार्यालय में अधीक्षण यंत्री (वित्त) के पद पर पदस्थ हैं। कार्रवाई लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई।
- सिलिकॉन सिटी स्थित सी-44 प्लॉट पर बना 1.20 करोड़ रुपए कीमत का तीन मंजिला मकान मिला है। सिलिकॉन सिटी के सप्तश्रृंगी नगर में 60 लाख रुपए कीमत का शुभम इलेक्ट्रिकल का कार्यालय मिला।
- पीथमपुर सेक्टर-3 में बेटे शुभम सेमिल के नाम से शुभम इलेक्ट्रिकल फैक्टरी मिली। यहां ट्रांसफार्मर बनाए जाते हैं। फैक्टरी 880 वर्गमीटर में संचालित है। यूनिट पर करीब 1.25 करोड़ खर्च की जानकारी है।
यह भी पढ़ें:MP Weather Update: भोपाल-सीहोर-रायसेन में रातभर से बरस रहा पानी, भिंड-मुरैना-दमोह-कटनी में Heavy Rain अलर्ट
- बहू और अन्य परिजनों के नाम से कर्निश पावरजोन फर्म संचालित मिली। जिसमें 50 लाख रुपए के शेयर लगे हैं। एयरपोर्ट रोड स्थित अंजनी नगर औ देवास नाका क्षेत्र में कर्निश पावरजोन के कार्यालय का पता चला है।
- कर्निश पावरजोन फर्म से पीथमपुर में दो औद्योगिक प्लॉट खरीदे गए हैं। इनमें एक पुरानी है, जबकि दूसरी का निर्माण चल रहा है। दोनों प्लॉट पर 1 करोड़ रुपए तक का निवेश किया गया है।
- धार जिले के उज्जैनी औद्योगिक क्षेत्र में दामाद और बेटे के नाम से संचालित एसएस इलेक्ट्रिकल्स के तीन प्लॉट खरीदे गए। इन पर करीब 1.50 करोड़ रुपए का निवेश बताया गया है। कृष्णा पावर नाम से एक अन्य भूखंड पर फैक्टरी का निर्माण भी चल रहा है।
- एक रिश्तेदार के नाम से ए-वन इलेक्ट्रिकल नाम की एक अन्य फैक्टरी की जानकारी मिली है। इस पर करोड़ों रुपए के निवेश का पता चला है। ओमेक्स सिटी में बेटों के नाम प्लॉट, शुभम इलेक्ट्रिकल के नाम 15 लाख रुपए कीमत की इलेक्ट्रिक कार मिली है।
यह भी पढ़ें: भोपाल बुजुर्ग दंपती हत्याकांड से सीख: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले कौन-कौन से कानूनी दस्तावेज जांचें, क्या रखें सावधानी, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी नियम