Published: Tuesday, July 21, 2026, 10:01 [IST]
Gold Rate Today 21 July 2026: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिख रहा है। पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर हुई खरीदारी से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली समेत देश के तमाम बड़े शहरों में सोने के दाम लगातार दूसरे दिन उछले हैं।
दिल्ली में बीते दो दिनों के भीतर 24 कैरेट सोना ₹180 और 22 कैरेट सोना ₹160 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। हालांकि आज (21 जुलाई 2026) बाजार खुलते ही मामूली ₹10 की सुस्ती दिखी, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। दूसरी तरफ चांदी ने भी तेज छलांग लगाई है और बीते दो दिनों में 1 किलो चांदी ₹5,100 तक महंगी हो चुकी है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का अगस्त वायदा 0.35 प्रतिशत यानी 492 रुपये की तेजी के साथ 1,41,398 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,029.90 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया।
Gold Price in India: देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट
| शहर | 24 कैरेट (24K) | 22 कैरेट (22K) | 18 कैरेट (18K) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| मुंबई | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,07,590 |
| कोलकाता | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,07,590 |
| चेन्नई | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,09,650 |
| पटना | ₹1,43,510 | ₹1,31,550 | ₹1,07,640 |
| लखनऊ | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| मेरठ | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| अयोध्या | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| कानपुर | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| गाजियाबाद | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| नोएडा | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| गुरुग्राम | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| चंडीगढ़ | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| जयपुर | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| लुधियाना | ₹1,43,610 | ₹1,31,650 | ₹1,07,740 |
| गुवाहाटी | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,07,590 |
| इंदौर | ₹1,43,510 | ₹1,31,550 | ₹1,07,640 |
| अहमदाबाद | ₹1,43,510 | ₹1,31,550 | ₹1,07,640 |
| वडोदरा | ₹1,43,510 | ₹1,31,550 | ₹1,07,640 |
| सूरत | ₹1,43,510 | ₹1,31,550 | ₹1,07,640 |
| पुणे | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,07,590 |
| नागपुर | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,07,590 |
| नासिक | ₹1,43,490 | ₹1,31,530 | ₹1,07,620 |
| बेंगलुरु | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,07,590 |
| भुवनेश्वर | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,07,590 |
| रायपुर | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,07,590 |
| हैदराबाद | ₹1,43,460 | ₹1,31,500 | ₹1,07,590 |
नोट: ये रेट 21 जुलाई 2026 के रिटेल ज्वेलरी प्राइस (प्रति 10 ग्राम) पर आधारित हैं। अलग-अलग ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज, GST और स्थानीय टैक्स की वजह से अंतिम कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।
चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार (Silver Price Today)
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी भी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। दो दिनों में एक किलो चांदी करीब ₹5,100 तक चढ़ चुकी है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज चांदी ₹2,35,100 प्रति किलो पर बिक रही है। चेन्नई में इसका भाव ₹2,34,900 प्रति किलो है, जो बड़े शहरों में सबसे कम है।
सोने और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमत सिर्फ स्थानीय मांग से तय नहीं होती। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर की चाल, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, कच्चे तेल की कीमत, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, भू-राजनीतिक तनाव, आयात शुल्क, रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति और घरेलू मांग-इन सभी का असर रोजाना कीमतों पर पड़ता है।अलग-अलग शहरों में टैक्स, ट्रांसपोर्ट और ज्वेलर्स के मार्जिन की वजह से भी रेट में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range