भारत में धाकड़ माइलेज वाली हाइब्रिड कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. मारुति ग्रैंड विटारा से लेकर होंडा सिटी तक, जानिए इन गाड़ियों के फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 21 Sep 2026 04:01 PM (IST)
इंडिया में अब हाइब्रिड गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. क्योंकि, ये कारें ये पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों के कॉम्बिनेशन पर चलती हैं. जिससे आपको बिना चार्जिंग के झंझट के शानदार माइलेज मिलता है. भारतीय बाजार में ग्रैंड विटारा से लेकर होंडा सिटी तक ऐसी कई हाइब्रिड गाड़ियां हैं जो फीचर्स के साथ जबरदस्त फ्यूल एफिशिएंसी भी देती हैं.
1/8

अभी बाजार में मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा कॉम्पैक्ट एसयूवी अपने हाइब्रिड सिस्टम के लिए जानी जाती है. क्योंकि, इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है. जो e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ काम करता है. कंपनी का दावा है कि इसका हाइब्रिड वेरिएंट करीब 27.97 km/l का शानदार माइलेज निकाल कर देता है.
2/8

जबकि अगर आप ग्रैंड विटारा जैसा ही प्लेटफॉर्म लेकिन टोयोटा की ब्रांडिंग और भरोसा चाहते हैं तो अर्बन क्रूजर हाइराइडर बेहतरीन चॉइस है. इसमें भी वही 1.5-लीटर TNGA हाइब्रिड इंजन इस्तेमाल किया गया है. जो लगभग 27.97 km/l तक का माइलेज देता है.
3/8

वहीं, जो लोग SUV के बजाय एक आरामदायक और क्लासिक सेडान कार चलाना पसंद करते हैं उनके लिए होंडा सिटी हाइब्रिड सबसे बढ़िया ऑप्शन है. इस कार में 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर सिस्टम मिलता है. जो करीब 27.13 km/l का माइलेज देता है.
4/8

हालांकि, अगर आपकी जरूरत एक बड़ी और 7 सीटर फैमिली कार की है तो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड सेगमेंट में सबसे बेस्ट गाड़ियों में गिनी जाती है. इसमें 2.0-लीटर का पावरफुल हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है. जो इतनी बड़ी गाड़ी होने के बावजूद करीब 23.24 km/l का माइलेज दे देता है.
5/8

जानकारी के लिए बता दें कि, टोयोटा हाईक्रॉस के ही प्लेटफॉर्म पर बनी मारुति की इनविक्टो भी एक बड़ी हाइब्रिड MPV है. जो 7 और 8 सीटर ऑप्शन में आती है. इसमें भी 2.0-लीटर का स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन और e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और इसका माइलेज करीब 23.24 km/l निकल कर आता है.
6/8

बता दें कि, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड गाड़ियों की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इन्हें कभी भी प्लग लगाकर चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. जब आप गाड़ी को धीमी रफ्तार या ट्रैफिक में चलाते हैं तो यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पर चलती है. ब्रेक लगाने या तेज चलने पर इसकी बैटरी अपने आप चार्ज हो जाती है जिससे शहर के भारी ट्रैफिक में भी पेट्रोल का खर्च आधा हो जाता है.
7/8

आप अगर महीने में 1000 से 1500 किलोमीटर की ड्राइविंग करते हैं तो सामान्य पेट्रोल कार की तुलना में हाइब्रिड कार आपके हजारों रुपये बचा सकती है. शहर की ड्राइविंग में जहां आम पेट्रोल गाड़ियां 10 से 12 km/l का ही माइलेज देती हैं. वहीं ये हाइब्रिड कारें आसानी से 20 से 24 km/l तक का रियल-वर्ल्ड माइलेज दे देती हैं.
8/8

बता दें कि, अगर आपका बजट 18 से 20 लाख रुपये तक है और आप SUV के शौकीन हैं तो ग्रैंड विटारा या हाइराइडर आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगी. जबकि प्रीमियम सेडान के शौकीन लोगों को होंडा सिटी e:HEV की तरफ जाना चाहिए. वहीं अगर आपका बड़ा परिवार है और लंबी फैमिली ट्रिप्स की प्लानिंग रहती है तो इनोवा हाईक्रॉस या इनविक्टो आपके लिए सबसे सही साबित होंगी.
Published at : 21 Sep 2026 04:01 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola