GTA जैसा गेम बनाने में कितने लोग करते हैं काम? जानिए पूरा प्रोसेस

Published on 13 जुल॰ 2026

GTA Game Developers: GTA जैसा गेम बनाने में हजारों लोग कई साल तक मिलकर काम करते हैं. इसमें स्टोरी, डिजाइन, कोडिंग, म्यूजिक और टेस्टिंग जैसी कई टीमें शामिल होती हैं.

Written By : एबीपी लाइव |  Edited By: Sanjana Singh |  Updated at : 13 Jul 2026 01:24 PM (IST)

Preferred Sources

how many people work to make a gta like game GTA Game Developers: GTA जैसा गेम बनाने में कितने लोग करते हैं काम? जानिए पूरा प्रोसेस

जीटीए वीडियो गेम का विकास

Source : pexels

GTA Game Developers: अक्सर आज के समय में GTA यानी ग्रैंड थेफ्ट ऑटो का नाम किसने नहीं सुना होगा. बता दें कि यह एक बहुत मशहूर वीडियो गेम सीरीज है, जिसे Rockstar Games नाम की कंपनी बनाती है. यह गेम दुनियाभर में करोड़ों लोग खेलते हैं और इसकी कमाई भी बहुत ज्यादा होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शानदार से गेम को बनाने में कितने लोगों की जरूरत होती है? क्या इसको बनाना बाकी गेम्स के मुकाबले काफी ज्यादा मुश्किल होता है? ऐसे में आपको बता दें कि इस गेम को बनाने में कई लोगों की मेहनत जुड़ी होती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसको बनाने के लिए कई साल लग जाते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

कितने लोग मिलकर बनाते हैं ऐसा गेम?

GTA जैसा बड़ा गेम बनाने के लिए हजारों लोग मिलकर काम करते हैं. जैसे GTA 5 की बात करें तो इसे बनाने में करीब 1,000 से ज्यादा लोगों ने काम किया था. इसके बाद जब Rockstar ने अपने अगले गेम Red Dead Redemption 2 पर काम करना शुरू किया, तो टीम का साइज और भी बड़ा हो गया. इस गेम में करीब 2,000 लोगों ने काम किया, जिनमें से 1,600 लोग सीधे तौर पर गेम बनाने में लगे हुए थे. यानी जैसे-जैसे गेम बनाने की प्रक्रिया बढ़ती गई, इसके डिटेल्स में बढ़ोतरी होती गई, वैसे-वैसे गेम बनाने के काम में और ज्यादा लोग जुड़ते गए. इसकी खासियत इस बात में है कि गेम को बनाने में केवल एक देश का हाथ नहीं है, बल्कि इसे बनाने में अलग-अलग देशों की कंपनियों ने मिलकर काम किया था.

यह भी पढ़ेंः iPhone में बार-बार Flash Light Blink से हो गए हैं परेशान? जानिए इसे बंद करने का ये आसान तरीका

किस तरह के लोग करते हैं यह काम?

इस जानकारी के बाद हर किसी के दिमाग में यह सवाल आता है कि आखिर इस गेम को बनाने वाले लोग किस तरह के होते हैं. इसके जवाब में आपको बता दें कि इतनी बड़ी टीम में सिर्फ एक तरह के लोग नहीं होते, बल्कि अलग-अलग काम करने वाले लोग होते हैं. कुछ लोग गेम की कहानी लिखते हैं, तो कुछ लोग शहर का डिजाइन तैयार करते हैं, और कुछ लोग कोडिंग करके गेम को असल में चलाने लायक बनाते हैं. इसके अलावा एक टीम सिर्फ गेम की आवाजें और म्यूजिक बनाने का काम करती है. वहीं कुछ लोग पूरी तरह गेम तैयार होने के बाद सिर्फ गेम को टेस्ट करने का काम करते हैं, ताकि ग्राहकों तक पहुंचने से पहले उसमें मौजूद सारी गलतियों को ठीक किया जा सके.

यह भी पढ़ेंः स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

Published at : 13 Jul 2026 01:23 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola