Hair Care Tips by Baba Ramdev: हेयरफॉल की समस्या इन दिनों बहुत आम हो गई है. हालांकि, बाल झड़ने के पीछे के कई कारण होते हैं लेकिन इनमे सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाने वाला कारण है पोषण. जी हां, शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर भी बाल झड़ सकते हैं. ऐसे में बाबा रामदेव से जानते हैं बालों की ग्रोथ के लिए क्या खाएं और क्या नहीं.
Published byNamrata Mohanty
Hair Care Tips by Baba Ramdev: हेयरफॉल की समस्या इन दिनों बहुत आम हो गई है. हालांकि, बाल झड़ने के पीछे के कई कारण होते हैं लेकिन इनमे सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाने वाला कारण है पोषण. जी हां, शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर भी बाल झड़ सकते हैं. ऐसे में बाबा रामदेव से जानते हैं बालों की ग्रोथ के लिए क्या खाएं और क्या नहीं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/05/hair-care-tips-by-baba-ramdev-2026-08-05-15-34-32.jpg)
Hair Care Tips by Baba Ramdev Photograph: (ai generated)
Hair Care Tips by Baba Ramdev: बालों का झड़ना या गंजेपन जैसी समस्याएं काफी बढ़ गई हैं. ये समस्याएं अब बच्चों में भी देखने को मिलने लगी है. हेयरफॉल होने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें लाइफस्टाइल से लेकर गलत प्रोडक्ट्स का यूज करना या फिर पॉल्यूशन. मगर सबसे जरूरी है कि बालों के लिए सही पोषण प्रदान करना. अक्सर शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो भी हेयरफॉल की समस्या हो सकती है. आयरन, प्रोटीन, बायोटिन से लेकर कैल्शियम और कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी बालों के झड़ने का कारण बन जाता है. ऐसे में बाबा रामदेव बताते हैं कि कौन-कौन सी चीजों को खाने से शरीर में इन तत्वों की कमी पूरी हो सकती है.
बालों के लिए क्यों जरूरी है आयरन-विटामिन?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये दोनों घटक शरीर के हीमोग्लोबिन के लिए बहुत जरूरी होते हैं. इसके कम होने से शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे हेयरफॉल होता है. इसलिए, शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन और विटामिन होना आवश्यक होता है. हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमें स्वामी रामदेव के उपाय के बारे में जानना चाहिए. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने वीडियो में कुछ चीजों के बारे में बताया है, जो इस प्रकार है.
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात में होने वाली बीमारियों से खुद को बचाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे, बाबा रामदेव ने बताया तरीका
अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें
1.अनार- अनार में आयरन और विटामिन -C भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसे खाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है. बाल टूटने और झड़ने की समस्या कम हो सकती है.
2.गाजर- गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए से भरपूर मात्रा में पाया जाता है. गाजर बालों की
स्कैल्प को स्वस्थ रखता है. गाजर बालों की ग्रोथ और चमक बढ़ाने में मदद करता है. यह बालों को रूखा और बेजान होने से बचाता है.
3.चुकंदर- चुकंदर में आयरन, फोलेट और नाइट्रेट्स पाए जाते हैं. यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है. इसे खाने से ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होने लगती है, जिससे बालों की जड़ों को फायदा मिलता है. चुकंदर बाल झड़ने की समस्या को कम करने में सहायक होाता है, खासकर यदि आयरन की कमी हो.
4.व्हीट ग्रास का जूस- इन हरे पत्तों का जूस पीने से शरीर को क्लोरोफिल, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. यह स्कैल्प की सूजन कम करने में मदद कर सकता है. व्हीटग्रास के सेवन से डैंड्रफ और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. बालों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
5.एलोवेरा- एलोवेरा खाने से शरीर में हाइड्रेशन सही रहता है. इसे खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-C और E जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. पाचन बेहतर होने पर पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर तरीके से होता है. एलोवेरा अप्रत्यक्ष रूप से बालों और त्वचा की सेहत को सपोर्ट करता है.
हेयरफॉल रोकने के लिए एक्सट्रा टिप
बालों में ऑयलिंग करने से भी बालों के झड़ने की समस्या से निजात मिलेगा. बाबा रामदेव कहते हैं कि हमारे बालों को सेहतमंद बनाएं रखने के लिए उन पर ऑयलिंग करना भी जरूरी होता है. इसलिए, बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं. इसके अलावा, गाय का घी बालों में लगाने से बालों का टूटना, झड़ना और शाइनिंग बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ पेट की गंदगी को साफ करेगा ये चूर्ण, बाबा रामदेव ने बताया खाने का सही नियम
Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.