Hanuman Ansh बनी 2026 की नं. 2 फिल्म, बॉलीवुड के इतिहास में इस मामले में 8वें नंबर पर

Published on 29 सित॰ 2026

17

53वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी

Image Credit :

X

53वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस सफर आठवें हफ्ते में भी थमता नजर नहीं आ रहा। 53वें दिन यानी आठवें सोमवार को फिल्म ने भारत में 2.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। आठवें शुक्रवार के 3.35 करोड़ रुपए के मुकाबले गिरावट 32.83 फीसदी रही। लंबे रन के इस पड़ाव पर भी फिल्म का कलेक्शन बनाए रखना इसकी मजबूत पकड़ दिखाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

27

300 करोड़ क्लब में पहुंची 'हनुमान अंश'

Image Credit :

Instagram

300 करोड़ क्लब में पहुंची 'हनुमान अंश'

‘हनुमान अंश’ ने आखिरकार भारत में 300 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। 53 दिनों में फिल्म की इंडिया नेट कमाई 309.28 करोड़ रुपए हो गई, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 365.02 करोड़ रुपए बताया गया है। इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने सबसे बड़े माइलस्टोन में से एक हासिल कर लिया है।

37

'हनुमान अंश' 300 करोड़ से ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म

Image Credit :

X

'हनुमान अंश' 300 करोड़ से ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म

‘हनुमान अंश’ की कहानी सिर्फ 300 करोड़ क्लब तक पहुंचने की नहीं है। फिल्म का बजट महज 1.8 करोड़ रुपए बताया गया है, जबकि भारत में इसकी नेट कमाई 309.28 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। यानी फिल्म का मुनाफ़ा यानी रिटर्न्स ऑफ़ इन्वेस्टमेंट (ROI) 307.48 करोड़ रुपए हो गया है। प्रतिशत के हिसाब से यह 17082.22% के बराबर बैठता है।

47

2026 की दूसरी फिल्म, जिसने दिया 300 करोड़+ का मुनाफ़ा

Image Credit :

Instagram

2026 की दूसरी फिल्म, जिसने दिया 300 करोड़+ का मुनाफ़ा

307.48 करोड़ रुपए के ROI के साथ ‘हनुमान अंश’ 2026 में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा ROI दर्ज करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में इससे पहले ‘धुरंधर 2’ ने जगह बनाई थी। उस फिल्म का रन 961.32 करोड़ रुपए के ROI के साथ खत्म हुआ था। 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में नेट 1186.32 करोड़ रुपए कमाए थे।

57

इतिहास में 300 करोड़ से ज्यादा मुनाफ़ा वाली 8वीं फिल्म 'हनुमान अंश'

Image Credit :

X

इतिहास में 300 करोड़ से ज्यादा मुनाफ़ा वाली 8वीं फिल्म 'हनुमान अंश'

'हनुमान अंश' बॉलीवुड के इतिहास की 8वीं ऐसी फिल्म बनी है, जिसका मुनाफ़ा 300 करोड़ से ज्यादा हुआ है।ये 8 फ़िल्में दे चुकीं 300 करोड़+ का मुनाफ़ा:-

  1. धुरंधर 2: 961.32 करोड़ रुपए
  2. धुरंधर: 669.39 करोड़ रुपए
  3. स्त्री 2: 567.5 करोड़ रुपए
  4. छावा: 485.39 करोड़ रुपए
  5. गदर 2: 450.5 करोड़ रुपए
  6. पशु: 354 करोड़ रुपए
  7. जवान: 340.42 करोड़ रुपए
  8. हनुमान अंश : 307.48 करोड़ रुपए

67

हफ्ते-दर-हफ्ते ऐसा रहा 'हनुमान अंश' की कमाई का सफर

Image Credit :

X

हफ्ते-दर-हफ्ते ऐसा रहा 'हनुमान अंश' की कमाई का सफर

‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी ताकत इसका लंबा और लगातार मजबूत बॉक्स ऑफिस रन रहा। फिल्म की हफ्ते-दर-हफ्ते कमाई ऐसी रही:-

  • पहला हफ्ता : 1.08 करोड़ रुपए
  • दूसरा हफ्ता : 40 लाख रुपए
  • तीसरा हफ्ता : 10.40 करोड़ रुपए
  • चौथा हफ्ता : 61 करोड़ रुपए
  • पांचवां हफ्ता : 90.25 करोड़ रुपए
  • छठा हफ्ता : 80.25 करोड़ रुपए
  • सातवां हफ्ता : 44.80 करोड़ रुपए
  • आठवां शुक्रवार : 3.35 करोड़ रुपए
  • आठवां शनिवार : 6.50 करोड़ रुपए
  • आठवां रविवार : 9 करोड़ रुपए
  • आठवां सोमवार : 2.25 करोड़ रुपए

कुल नेट कलेक्शन : 309.28 करोड़ रुपए

77

‘दृश्यम 3’ की रिलीज से कितना बदलेगा खेल?

Image Credit :

Instagram

‘दृश्यम 3’ की रिलीज से कितना बदलेगा खेल?

अब ‘हनुमान अंश’ के थिएट्रिकल रन के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली ‘दृश्यम 3’ है। नई बड़ी रिलीज के कारण स्क्रीन और शो प्रभावित हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि अगर अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों से मजबूत वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो ‘हनुमान अंश’ के लिए 350 करोड़ रुपए नेट तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। फिलहाल 53 दिनों के बाद फिल्म की कमाई जारी है और 300 करोड़ क्लब में एंट्री इसके रन का बड़ा पड़ाव बन चुकी है।