
हरमनप्रीत कौर अब टीम से बाहर होंगी? (PC-X)
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष की दमदार पारियों और दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में गोल्ड मेडल जीत लिया. फाइनल मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को रौंदकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. हालांकि इस जीत के बावजूद भारतीय फैंस कप्तान हरमनप्रीत कौर को कोस रहे हैं. फैंस हरमनप्रीत से नाराज हैं, आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है?
हरमनप्रीत कौर की खराब बैटिंग
हरमनप्रीत कौर से नाराज होने की वजह उनकी बेहद खराब बैटिंग है. भारतीय कप्तान पिछले कुछ समय से काफी धीमी बैटिंग कर रही हैं. वो डॉट गेंद काफी ज्यादा खेल रही हैं जिसकी वजह से टीम इंडिया का रन रेट गिरता है और फिर हरमनप्रीत कौर आउट हो जाती हैं. एशियन गेम्स के फाइनल में यही देखने को मिला, जिस श्रीलंका के खिलाफ शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ बैटिंग की उसी टीम के सामने हरमनप्रीत कौर बेहद धीमा खेलीं. हरमनप्रीत ने 17 गेंदों में 19 ही रन बनाए.
पिछले दो टूर्नामेंट्स में फेल
ऐसा नहीं है कि हरमनप्रीत कौर ने इसी टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन किया हो. पिछले दो टूर्नामेंट्स में या तो वो जल्दी आउट हो जा रही हैं और या फिर उनका स्ट्राइक रेट काफी कम नजर आ रहा है. श्रीलंका के खिलाफ हरमनप्रीत ने 17 गेंदों में 19 रन बनाए. बांग्लादेश के खिलाफ वो 33 गेंदों में 40 ही रन बना सकीं. श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में उनके बल्ले से 14 गेंदों में 14 ही रन निकले थे. टीम इंडिया को शेफाली और मंधाना तेज शुरुआत दिलाती हैं और हरमनप्रीत कौर उसके बाद धीमी बैटिंग रन रेट गिरा देती हैं. 37 साल की हरमनप्रीत अगर इसी तरह टी20 क्रिकेट में कम स्ट्राइक रेट से खेलती रहीं तो उनका बोरिया बिस्तर बंध जाएगा. इस फॉर्मेट से तो वैसे ही उन्हें बाहर करने की डिमांड हो रही है.
Harmanpreet Kaur’s T20i batting struggle continues……
She takes atleast 8-10 balls just to find her first boundary, still struggles to score and somehow ends up with a strike rate of 100-110 before getting out 🤨
What are your thoughts 🤔 pic.twitter.com/vztMAseSvt
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) September 22, 2026
हरमनप्रीत कौर ने गोल्ड जीतकर क्या कहा?
हरमनप्रीत कौर को टी20 इंटरनेशनल से बाहर करने की डिमांड भले ही ज्यादा हो रही हों लेकिन इस खिलाड़ी ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने पहले ही ये तय किया था कि इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाना है और टीम ने वैसा ही किया. हरमनप्रीत ने कहा कि टीम इंडिया लगातार इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More