Hartalika Teej Rashi Anusar Upay: हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं।
Hartalika Teej Remedies zodiac signs: इस बार हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर, सोमवार को रखा जाएगा। कुंवारी लड़कियां मनचाहे जीवनसाथी की कामना से इस दिन व्रत रखती हैं और भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस दिन राशि अनुसार कुछ आसान उपाय करने से सभी की मनोकामना पूरी हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए व्रत करने वाली लड़कियां इस दिन राशि अनुसार कौन-सा उपाय करें…
मेष राशि हरतालिका तीज उपाय
इस राशि की लड़कियां हरतालिका तीज पर माता पार्वती को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। इसके बाद लाल चंदन मिला हुआ जल भगवान शिव को अर्पित करें। इससे इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
वृष राशि हरतालिका तीज उपाय
मिथुन राशि हरतालिका तीज उपाय
कर्क राशि हरतालिका तीज उपाय
भगवान शिव और माता पार्वती का गाय के दूध से अभिषेक करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से मनोकामना पूरी होने में शीघ्रता होती है।
सिंह राशि हरतालिका तीज उपाय
मनपसंद जीवनसाथी की इच्छा से शिव-पार्वती को केसरिया रंग के फूल चढ़ाएं। इसके बाद केसर वाली खीर का भोग लगाएं।
कन्या राशि हरतालिका तीज उपाय
माता पार्वती को हरे रंग की चूड़ियां और चुनरी अर्पित करें। भगवान शिव को बिल्व पत्र और धतूरा चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।
तुला राशि हरतालिका तीज उपाय
माता पार्वती को गुलाब का इत्र अर्पित करें। वहीं, भगवान शिव को मोगरे का इत्र चढ़ाएं। मान्यता है कि यह उपाय जीवन लव लाइफ में सकारात्मकता बनी रहती है।
वृश्चिक राशि हरतालिका तीज उपाय
माता पार्वती का कुंकुम मिले जल से अभिषेक करें। भगवान शिव को चंदन मिश्रित जल अर्पित करें। इस उपाय को मनोकामना पूर्ति के लिए किया जा सकता है।
धनु राशि हरतालिका तीज उपाय
अच्छे जीवनसाथी की कामना से शिव-पार्वती को पीले रंग के फलों का भोग लगाएं। इसमें केला, आम और पपीता शामिल कर सकती हैं।
मकर राशि हरतालिका तीज उपाय
इस राशि की लड़कियां शिव-पार्वती को ड्राय फ्रूट से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद श्रद्धा के साथ ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि हरतालिका तीज उपाय
हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद किसी जरूरतमंद महिला को सुहाग का सामान जैसे लाल चुनरी, चूड़ी और मेहंदी का दान करें।
मीन राशि हरतालिका तीज उपाय
इस राशि की लड़कियां माता पार्वती को पीले रंग की चुनरी अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव के मंदिर में केसरिया ध्वज लगवाना शुभ माना जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।