HAU में 1 अक्टूबर से लगेगा 2 दिवसीय कृषि मेला: CM सैनी करेंगे उद्घाटन, 45 प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित; कुलपति ने की तैयारियों की समीक्षा - Hisar News
Published on 29 सित॰ 2026
हिसार सिटी4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित मेले को लेकर मीटिंग करते हुए कुलपति प्रोफेसर बीआर कांबोज।
हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में 1 अक्टूबर से 2 दिवसीय कृषि मेला लगेगा। सीएम नायब सिंह सैनी इसका उद्घाटन करेंगे, जबकि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि होंगे।
मेले में कृषि और संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले प्रदेश के 45 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। ये किसान करनाल, मंडकोला, सदलपुर, भिवानी, यमुनानगर, पानीपत, महेंद्रगढ़, जींद, कैथल, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत और कुरुक्षेत्र जैसे विभिन्न जिलों से हैं।
कृषि मेले को लेकर अधिकारियों से मीटिंग करते हुए कुलपति प्रोफेसर बीआर कांबोज।
यूपी-एमपी समेत 7 राज्यों के किसान आएंगे
हजारों किसान हरियाणा समेत पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से पहुंचेंगे। उन्हें नई तकनीकों, उन्नत बीज, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक और जैविक खेती की जानकारी दी जाएगी।
यह मेला दतोपंत ठेंगड़ी कृषि उद्यमिता स्थल, गेट नंबर-3, बालसमंद रोड पर आयोजित होगा। कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को किसानों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इन लोगों को सम्मानित किया जाएगा
छपेड़ा (नूंह) से प्रीति, फतेहाबाद से रणधीर सिंह व सुनीता, झज्जर से नीरज कुमार व सुशीला, अंबाला से हरविंद्र सिंह व अमरीता रानी, बावल से दिनेश कुमार व हनुमान, रोहतक से देवेंद्र सिंह व प्रवीण, सिरसा से मोहन लाल व नीतू रानी, साइना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान से विनोद कुमार व मनीषा, हांसी से कुलवीर सिंह व राजकुमार पहल तथा चरखी दादरी से सतीश कुमार व सुरनजीत को भी सम्मानित किया जाएगा।
इन किसानों ने बीज उत्पादन, फसल विविधीकरण, जैविक व प्राकृतिक खेती, पशुपालन, डेयरी फार्मिंग, मधुमक्खी पालन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, एफपीओ, खाद्य प्रसंस्करण, हाईटेक नर्सरी, फसल अवशेष प्रबंधन, धान की सीधी बिजाई, डीएसआर, जीरो टिलेज, महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।
.
खबरें और भी हैं...
मंत्री रणबीर गंगवा बोले-किसानों की हर फसल MSP पर खरीदेंगे: हिसार की नई अनाज मंडी का जायजा लिया; कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन पार्टी
1:41
कॉपी लिंक
शेयर
हांसी में रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार को पीटा: कान का पर्दा फटा, ऑपरेशन हुआ; बेटे के हुक्का पीने से नाराज, एसपी से शिकायत
0:38
कॉपी लिंक
शेयर
हांसी में सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना: बोले- नहीं मिला हड़ताल अवधि का वेतन, डीएमसी पर बातचीत न करने का आरोप
0:37
कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा में HTET-2025 का रिवाइज रिजल्ट जल्द जारी: 4 अक्टूबर को बायोमेट्रिक सत्यापन होगी, 16.57% अभ्यर्थी हुए थे पास; प्रदर्शन भी हो चुके