स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी! Hero Karizma XMR 250 भारत में जल्द होगी लॉन्च, दमदार फीचर्स से होगी लैस

Published on 15 जुल॰ 2026

स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी! Hero Karizma XMR 250 भारत में जल्द होगी लॉन्च, दमदार फीचर्स से होगी लैस

Hero Karizma XMR 250 की पहली झलक आई सामने, लॉन्च से पहले दिखे कई नए अपडेट (फाइल फोटो)

Hero MotoCorp अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Karizma XMR 250 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है. हाल ही में इस बाइक को बिना किसी कवर के देखा गया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द ही इसे ग्राहकों के लिए पेश कर सकती है. माना जा रहा है कि यह बाइक किसी डीलरशिप या सर्विस सेंटर पर नजर आई, जहां इसका प्रोडक्शन मॉडल दिखाई दिया.

Karizma XMR 250

सामने आई तस्वीरों में Karizma XMR 250 ब्लैक कलर में नजर आई है. बाइक का डिजाइन काफी स्पोर्टी दिखाई देता है. आगे की तरफ बड़ा विंडस्क्रीन, बीच में प्रोजेक्टर LED हेडलाइट और उसके दोनों ओर LED DRLs दिए गए है. इसके अलावा फेयरिंग पर दिए गए एयरो स्टाइल विंगलेट्स बाइक को प्रीमियम लुक देते हैं. गोल्डन कलर की USD फ्रंट फोर्क्स इसकी स्पोर्टी पहचान को और मजबूत बनाती हैं.

बाइक का साइड प्रोफाइल

साइड प्रोफाइल की बात करें तो बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक, बड़े XMR ग्राफिक्स, क्लिप-ऑन हैंडलबार और स्प्लिट सीट्स देखने को मिलती हैं. इसकी राइडिंग पोजिशन ऐसी रखी गई है कि यह रोजाना के इस्तेमाल के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी आरामदायक रहे.

Karizma XMR 250 इंजन

इंजन की बात करें तो Karizma XMR 250 में कंपनी का नया 250cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन मिलेगा. यही इंजन Hero Xtreme 250R में भी इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन करीब 30 हॉर्सपावर की ताकत और 25Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद राइडिंग का अनुभव मिलने की उम्मीद है.

Karizma XMR 250 फीचर्स

बाइक में ट्रेलिस फ्रेम, अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क, प्रीलोड एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और ड्यूल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें स्विचेबल ABS का विकल्प भी दिया जा सकता है.फीचर्स की लिस्ट भी काफी लंबी हो सकती है. इसमें फुल LED लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, लैप टाइमर, ड्रैग टाइमर, USB चार्जिंग पोर्ट और एडजस्टेबल क्लिप-ऑन हैंडलबार जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- 50 हजार ग्राहकों का भरोसा जीतने वाली SUV का जुबली एडिशन लॉन्च, मिलेंगे नए फीचर्स

बारिश में EV चला रहे हैं? सड़क पर निकलने से पहले जरूर अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स, वरना होगा बड़ा नुकसान

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button