HMD जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर जारी कर नए फोन की झलक दिखाई है. कंपनी ने अभी स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे HMD Pro कहा जा सकता है. टीजर से यह भी साफ हो गया है कि फोन की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए होगी.
कंपनी ने टीजर में Pro is about to focus on one thing: your Vibe टैगलाइन का इस्तेमाल किया है. साथ ही लोगों से यह अंदाजा लगाने को कहा गया है कि कैमरा लेंस के पीछे क्या है? इससे संकेत मिलता है कि नए फोन में कैमरा इसके प्रमुख फीचर्स में से एक हो सकता है.
डुअल कैमरा सेटअप की झलक
HMD की ओर से जारी 13 सेकंड के वीडियो में फोन का रियर डिजाइन दिखाया गया है. फोन सिल्वर कलर में नजर आ रहा है और इसके किनारे गोल हैं. पीछे ऊपर की तरफ दो बड़े गोल कैमरा कटआउट वर्टिकल पोजिशन में दिखाई दे रहे हैं. इनके नीचे एक छोटा गोल LED फ्लैश भी नजर आता है. रियर कैमरा सेटअप को एक राउंडेड रेक्टेंगल शेप वाले मॉड्यूल में रखा गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी कैमरा सेंसर के मेगापिक्सल या दूसरे स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है.
Pro is about to focus on one thing: your Vibe.
Can you guess whats behind the lens? Stay tuned.#HMD #HMDIndia #HMDPro #Vibe #ComingSoon
(HMD Pro, new smartphone, smartphone camera, camera technology, upcoming smartphone, HMD India) pic.twitter.com/kzRfIuSuXe
— HMD India (@HMDdevicesIN) September 22, 2026
Flipkart पर होगी बिक्री
HMD ने कंफर्म किया है कि नया स्मार्टफोन भारत में Flipkart पर उपलब्ध होगा. फोन को Flipkart के The Big Billion Days सेल के दौरान बिक्री के लिए उतारा जा सकता है. कंपनी ने अभी लॉन्च की सटीक तारीख, कीमत और बाकी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है. टीजर में इस्तेमाल किया गया Vibe शब्द HMD की Vibe सीरीज की ओर भी इशारा करता है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि नया फोन इसी सीरीज का हिस्सा होगा या अलग Pro मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जाएगा.
HMD Vibe 2 5G से अलग होगा
HMD ने इस साल भारत में Vibe 2 5G को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. इसमें 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Unisoc प्रोसेसर, 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है. फोन में 50MP का AI-बेस्ड रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और IP64 रेटिंग है. इसमें 6,000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग मिलती है. नया HMD Pro इससे किस तरह अलग होगा, इसकी जानकारी कंपनी लॉन्च के करीब दे सकती है.
ये भी पढ़ें- Oppo लाया धांसू फोन, 10,000mAh की बैटरी, 50MP का कैमरा, क्या इंडिया में होगा लॉन्च?

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More